{"_id":"626d848231995e1838370faa","slug":"total-of-11-people-shifted-to-hospital-after-they-got-injured-during-a-funeral-at-a-crematorium-in-pune-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चिता की आग को तेज करने के लिए डाला पेट्रोल, हुआ विस्फोट, 11 लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चिता की आग को तेज करने के लिए डाला पेट्रोल, हुआ विस्फोट, 11 लोग घायल
Sun, 01 May 2022 12:18 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 01 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
पुणे के एक श्मशान में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया और इसमें कुल 11 लोगों के घायल होने की खबर है जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि दाह संस्कार(जलने) की प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक व्यक्ति ने चिता में पेट्रोल डाल दिया इस कारण वहां विस्फोट हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
शाम सात बजे हुई घटना
पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल ने बताया कि घटना कैलाश श्मशान घाट पर शाम करीब सात बजे हुई थी। उन्होंने कहा कि घायलों को ससून जनरल अस्पताल और सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आगे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में 80 लोग थे शामिल
उन्होंने कहा कि सभी लोग दीपक कांबले के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। जब यह घटना हुई तब लोग काफी नजदीक थे इसमें कुछ पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि कांबले के बेटे के अनुसार श्मशान में परिवार के सदस्यों सहित करीब 80 लोग मौजूद थे। दीपक कांबले की आत्महत्या से मौत हो गई थी।
विज्ञापन