फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Total Number Of Persons Infected With The New UK Variant Of Coronavirus Reaches 165 In India

Covid-19: देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 165 हुई

Thu, 28 Jan 2021 05:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 28 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Total Number Of Persons Infected With The New UK Variant Of Coronavirus Reaches 165 In India
coronavirus in maharashtra - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पाए गए नये स्वरूप से भारत में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 165 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इन सभी मरीजों को संबद्ध राज्य सरकारों की ओर से निर्धारित स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में अलग-अलग कमरों में रखा गया है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि उनके करीबी संपर्क में रहे लोगों को भी पृथक रखा गया है। संपर्क में आए सह-यात्रियों, परिवार में सपंर्क में आए लोगों और अन्य का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने कोरोना के नए स्वरूप का ब्रिटेन में पता चलने पर संज्ञान लिया और इसकी रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना का यूके स्ट्रेन 70 देशों में पहुंच चुका है। बता दें कि कि कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पता चले नये स्वरूप के मामले डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विटजरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भार्गव ने कहा कि हम यह जानना चाहते थे कि क्या वर्तमान में मौजूद वैक्सीन यूके स्ट्रेन पर काम कर रही हैं या नहीं। हमें कुछ रिपोर्ट ऐसी मिली हैं जिनके अनुसार कुछ वैक्सीन इस पर काम कर रही हैं। हमने उन मरीजों का डाटा देखा है जिन्हें कोवैक्सीन दी गई है, हमने उनका रक्त लिया है और वायरस के साथ जांच कर रहे हैं। 

भारत में कोरोना वायरस का केवल एक स्ट्रेन
उन्होंने कहा कि हमने पाया कि यूके स्ट्रेन को निष्प्रभावी करना भारत में प्रसारित हो रहे स्ट्रेन को निष्प्रभावी करने के बराबर है। यह बहुत अच्छी खबर है कि कोरोना के यूके स्ट्रेन को इस वैक्सीन से हराया जा सकता है और यद्यपि हम दुनिया में कोरोना के कई प्रकार देख रहे हैं, भारत में इस समय केवल यही प्रकार मौजूद है।

भारत में टीकाकरण की रफ्तार है सबसे तेज
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि भारत सबसे जल्दी 10 लाख टीकाकरण करने वाला देश है। हमने यह छह दिन में कर दिखाया। अमेरिका को इस आंकड़े तक पहुंचने में 10 दिन, स्पेन को 12, इस्रायल को 14, यूके को 18, इटली को 19, जर्मनी को 20 और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 27 दिन लगे थे।

दो राज्यों में सक्रिय मामले 44 हजार से ज्यादा
राजेश भूषण ने बताया कि अभी भी देश में दो राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस संक्रमण के 40 हजार या इससे अधिक सक्रिय मामले हैं। इनमें महाराष्ट्र और केरल का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि केरल में इस समय कोरोना संक्रमण के 72 हजार सक्रिय मामले हैं। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के 44 हजार सक्रिय मामले हैं।


देश भर में अब तक लगाए गए 25 लाख टीके
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि गुरुवार की दोपहर दो बजे तक मिले डाटा के अनुसार अभी तक वैक्सीन की 25 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है। भूषण ने बताया कि देश में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 75 हजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed