{"_id":"60eb1a11cf77cf2ed5659b5a","slug":"torrential-rain-likely-at-many-places-in-north-india-till-monday-morning-says-imd","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमडी का अनुमान: सोमवार सुबह तक उत्तर भारत में कई जगह हो सकती है मूसलाधार बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएमडी का अनुमान: सोमवार सुबह तक उत्तर भारत में कई जगह हो सकती है मूसलाधार बारिश
Sun, 11 Jul 2021 09:49 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 11 Jul 2021 09:49 PM IST
सार
उत्तर भारत में सोमवार को कई जगह मूसलाधार बारिश हो सकती है। इससे देश के बड़े इलाके को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत में सोमवार को कई जगह मूसलाधार बारिश हो सकती है। इससे देश के बड़े इलाके को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। रविवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। लेकिन पूरे दिन गर्मी और उमस से मामूली राहत मिली क्योंकि दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक क्षेत्र के बाकी बचे इलाकों तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून को दिल्ली सहित उत्तर भारत में 10 जुलाई तक दस्तक देना था, लेकिन रविवार शाम तक ऐसा नहीं हुआ। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दिल्ली के ऊपर मानसून के सक्रिय होने की अनुकूल परिस्थितियां हैं, क्योंकि पूर्वी हवाओं की वजह से हवा में आर्द्रता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से भी मानसून को गति मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम रविवार को हल्की बारिश और सोमवार को अच्छी बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं। आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
उत्तर भारत के राज्यों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों को अलर्ट जारी किया है जबकि तटीय महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुलेटिन में संकेत दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान-निकोबार, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, अंडमान-निकोबार और तेलंगाना में गरज चमक के साथ तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा) चल सकती हैं।