फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वे इलाके जहां साल में होती है सबसे अधिक बारिश, भारत की यह जगह है टॉप पर

Mon, 27 Jul 2020 04:54 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 27 Jul 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
top places in the world which is most rainiest and wettest on earth
मासिनराम - फोटो : social media

देशभर में मॉनसून अपने चरम पर है और चारों तरफ जमकर बारिश हो रही है। लगातार बारिश से कई जगहों पर स्थिति गंभीर हो गई है और लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने भी कई राज्यों पर अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है और मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है। बिहार और असम में हालत भयावह है और यहां जनजीवन अस्त-व्यक्त हो गया है। वैसे तो इन जगहों पर मॉनसून में ही अधिक बारिश होती है, लेकिन दुनियाभर में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां साल भर सबसे अधिक बारिश होती है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन जगहों पर।

top places in the world which is most rainiest and wettest on earth
मासिनराम - फोटो : social media
मासिनराम, मेघालय, भारत
भारत के उत्तर पूर्व राज्य मेघालय में स्थित मासिनराम में सर्वाधिक बारिश होती है, यही कारण है कि इस जगह का नाम दुनिया में सबसे ज्यादा नमी वाले जगह के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इस इलाके में बंगाल की खाड़ी की वजह से काफी ज्यादा नमी रहती है और 1491 मीटर की ऊंचाई वाले खासी पहाड़ियों की बदौलत यह नमी संघनित भी हो जाती है।

यहां औसतन सालाना बारिश 11,871 मिलीमीटर होती है, इतनी बारिश कि रियो डि जेनेरियो स्थित क्राइस्ट की 30 मीटर ऊंची मूर्ति के घुटनों तक पानी भर जाए।
top places in the world which is most rainiest and wettest on earth
टुटेंडो - फोटो : social media

प्यूर्टो लोपाज, टुटेंडोकोलंबिया
एंडीज पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसे दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया शहर के टुटेंडो स्थित प्यूर्टो लोपाज दुनिया में सबसे अधिक नमी वाली जगह है। यहां वर्ष में दो बार बरसात का मौसम आता है। मौसम इतिहासकार क्रिस्टोफर सी बर्ट के मुताबिक कोलंबिया के प्यूर्टो लोपाज में सामान्य तौर पर मासिनराम से ज़्यादा बारिश होती है, हालांकि इसके सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं है लेकिन फिर भी दुनियाभर की तुलना में यहां 11,770 मिलीमीटर की औसत बारिश होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top places in the world which is most rainiest and wettest on earth
क्रॉप रिवर - फोटो : social media
क्रॉप रिवर, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में यह नदी वाइटकॉम्ब नदी में मिलने से पहले 9 किलोमीटर तक बहती है, लेकिन इस पर पानी और हवा का घनत्व इतना अधिक है कि यह सबसे ज्यादा बरसात के लिए जिम्मेदार है। इसके आसपास के इलाके सबसे ज्यादा नमी वाले क्षेत्र के रूप में जाने जाते हैं। यहां पर 11,516 मिलीमीटर की औसत बारिश होती है। यहां 12 से 13 दिसंबर 1995 में 1,049 मिलीमीटर की बारिश हुई थी।
विज्ञापन
top places in the world which is most rainiest and wettest on earth
डेबुंड्स्चा - फोटो : social media

डेबुंड्स्चा, कैमरून अफ्रीका
मध्य अफ्रीका में कैमरून गणराज्य के माउंट कैमरून पर बसा डेबुंड्स्चा पहाड़ के सबसे ऊंचे हिस्से पर स्थित है। यह इतनी ऊंचाई पर है कि बरसाती बादल पहाड़ और गांव की वजह से रुक जाते हैं, जिसकी वजह से यहां काफी बरसात होती है। यहां औसतन बारिश 10,299 मिलीमीटर की होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed