Top News: अवैध बाल सुधार गृह से 45 बच्चों को बचाया गया, असम में करोड़ों की हेरोइन बरामद; पढ़ें अहम खबरें
मुंबई के उपनगरीय मलाड इलाके में 22 मंजिला इमारत के एक फ्लैट में शनिवार को आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने शनिवार को जानकारी दी है कि नवी मुंबई के बेथेल गॉस्पेल चर्च द्वारा चलाए जा रहे अवैध बाल सुधार गृह से 45 बच्चों को बचाया गया है। बच्चों के द्वारा यौन शोषण की शिकायतों के बाद एनसीपीसीआर की सिफारिशों के आधार पर अवैध बाल सुधार गृह को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है।
मुंबई : 22 मंजिला इमारत के फ्लैट में लगी आग
उधर, मुंबई के उपनगरीय मलाड इलाके में 22 मंजिला इमारत के एक फ्लैट में शनिवार को आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आग मलाड के जनकल्याण नगर में मरीना एन्क्लेव की इमारत की तीसरी मंजिल के फ्लैट में लगी। घटना सुबह 11 बजे हुई। अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पंद्रह मिनट के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा, आग लगने के कारमों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
असम : चार करोड़ से ज्यादा की कीमत की हेराइन बरामद
वहीं, असम राइफल्स की 23 सेक्टर आइजोल बटालियन को बड़ी कामयाबी मिली है। आइजोल बटालियन ने गुरुवार 1 दिसंबर को कोलासिब दियाकावन से चार करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की हेरोइन बरामद की। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तराखंड : अमेरिका और भारतीय सेना के युद्ध अभ्यास का समापन
अमेरिकी दूतावास ने कहा, अमेरिकी सेना और भारतीय सेना ने युद्ध अभ्यास के 18वें संस्करण का सफलतापूर्व समापन किया। युद्ध अभ्यास भारत-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और अंतर सक्रियता में सुधार करता है और अमेरिका व भारत रक्षा साझेदारी को नई ऊचाइयों पर ले जाता है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 750 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदी 18.6 एकड़ भूमि
गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने महंगी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये में मुंबई के कांदिवली में 18.6 एकड़ भूमि खरीदी है। कंपनी को उम्मीद है कि इस परियोजना से उसे 7,000 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व प्राप्त होगा। कंपनी ने भूमि सौदे के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी थी, लेकिन सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया था। सौदा 750 करोड़ रुपये में हुआ है।
वायुसेना प्रमुख ने दो दिवसीय कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया
रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बेंगलुरु में ट्रेनिंग कमांड के दो दिवसीय कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन उन ट्रेनिंग गतिविधियों के साथ मेल खाता है, जिसमें अग्निवीरवायु भी शामिल हैं, जिसके लिए प्रवेश 30 दिसंबर सेशुरू होने वाला है।
उधर, मेंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 1 से 30 नवंबर के बीच अलग-अलग मामलों में चार करोड़ रुपये से ज्यादा कीम का 7,692 किलो सोना बरामद किया है। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में शनिवार को कहा गया कि इन मामलों में कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।