फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of september 8 live updates

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 08 Sep 2018 02:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
top news stories of september 8 live updates
News Update
भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से, चुनावी राज्यों को फतह करने का खींचेगी खाका
विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय  कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार को शुरू होगी। इस बैठक में पार्टी इसी साल होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ अगले साल के लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति का खाका खींचेगी। बैठक में इन राज्यों के साथ-साथ मिशन 2019 के लिए चुनावी मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा सभी राज्यों की अलग-अलग रिपोर्टिंग होगी। गौरतलब है कि इसी साल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें तीन राज्यों में पार्टी की सरकार है। 

पढ़ें पूरी खबर-

इनेलो और बसपा का हरियाणा बंद आज, व्यापारियों से मांगा समर्थन


इनेलो ने आज हरियाणा बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को सफल बनाने के लिए इनेलो की ओर से ताकत झोंक दी गई है। इसके चलते एक बैठक सेक्टर-दो में इनेलो प्रदेश व्यापार सेल के अध्यक्ष कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

एससी-एसटी कानून मामला : फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिकाओं पर केंद्र से मांगा जवाब


सुप्रीम कोर्ट ने शीर्ष अदालत के मार्च के फैसले को निष्प्रभावी बनाने और एससी/एसटी (अत्याचारों की रोकथाम) कानून की पहले की स्थिति बहाल करने के लिये इसमें किये गये संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को केन्द्र सरकार को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-


तेलंगाना की तैयारियों का जायजा लेने 11 सितंबर को हैदराबाद जाएगी चुनाव आयोग की टीम


तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के विधानसभा भंग करने के फैसले से चुनाव आयोग भी अचरज में है। केसीआर चाहते हैं कि साल के आखिर में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही तेलंगाना में भी चुनाव हो जाएं। आयोग का कहना है कि ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर राज्य में चुनाव नहीं कराए जा सकते। हालांकि आयोग मंगलवार को एक टीम हैदराबाद दौरे पर भेजने वाला है।

पढ़ें पूरी खबर-

भारतीय गेंदबाजों के आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने, पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 198/7


टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे आखिरी व पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। फिलहाल, जोस बटलर 11* और आदिल राशिद 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट इशांत शर्मा ने लिए। उन्होंने 28 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, मेजबान इंग्लैंड की तरफ से एलिस्टर कुक (71) और मोईन अली (50) ने बनाए।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed