{"_id":"5baffba2867a557ed33fd3ea","slug":"top-news-stories-of-september-30-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज की प्रमुख खबरें जिन पर रहेंगी नजरें, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज की प्रमुख खबरें जिन पर रहेंगी नजरें, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Sep 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात दौरे पर, राजकोट में महात्मा गांधी म्यूजियम कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर जाएंगे जहां वे आणंद में अमूल की चॉकलेट फैक्टरी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम राजकोट में अल्फ्रेड स्कूल के महात्मा गांधी म्यूजियम में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके आगमन की अंतिम तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी इसके पहले 23 अगस्त को एक दिन के लिए गुजरात दौरे पर गए थे।
पढ़ें पूरी खबर-
ट्रेनों में भरकर भारी संख्या में परिवार सहित केरल पुहंच रहे हैं रोहिंग्या, पुलिस अलर्ट
रोहिंग्याओं से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है। दरअसल मदुरई, तिरुवनंतपुरम और पलक्कड़ के रेलवे विभागीय सुरक्षा आयुक्तों को एक गोपनीय पत्र भेजा गया है जिसमें बताया गया है कि भारी संख्या में ट्रेनों में भरकर रोहिंग्या केरल पहुंच रहे हैं। इसके बाद केरल राज्य की पुलिस अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर-
योगी आज भाजपाइयों को देंगे चुनावी मंत्र, इन खास सीटों पर करेंगे मंथन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भाजपाइयों को 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का चुनावी मंत्र बताएंगे। योगी साढ़े चार घंटे तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर के भाजपा जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रहकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
आज दिल्ली में कांग्रेस निकालेगी ललकार रैली, लीज रद्द नोटिस की जलाएंगे होली
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस रविवार को बवाना में ललकार रैली का आयोजन करने जा रही है। इसमें दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किए गए लीज रद्द करने के नोटिस की होली जलायी जाएगी। रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन केंद्र व दिल्ली सरकार के खिलाफ नया मोर्चा खोलने की घोषणा करेंगे। पार्टी का दावा है कि रैली में बड़ी संख्या में दिल्लीवासी मौजूद रहेंगे।