फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to visit Gujarat on September 30, take part in Mahatma Gandhi Museum Program in Rajkot

प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात दौरे पर, राजकोट में महात्मा गांधी म्यूजियम कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Sun, 30 Sep 2018 06:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Sep 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to visit Gujarat on September 30, take part in Mahatma Gandhi Museum Program in Rajkot

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर जाएंगे जहां वे आणंद में अमूल की चॉकलेट फैक्टरी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम राजकोट में अल्फ्रेड स्कूल को महात्मा गांधी म्यूजियम में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके आगमन की अंतिम तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी इसके पहले 23 अगस्त को एक दिन के लिए गुजरात दौरे पर गए थे।

विज्ञापन


जिस चोकलेट प्लांट का उदघाटन पीएम 30 सितंबर को करने वाले हैं वो आणंद के पास मोगर में स्थित है। इस प्लांट की क्षमता प्रति घंटे 1.5 मेट्रिक टन  है। द टेस्ट ऑफ इंडिया के नाम से विश्व में अपनी पहचान बनाने वाले अमूल अब चॉकलेट के मैदान में उतरने जा रही है। चोकलेट उत्पादन के लिए अमूल ने विशाल प्लांट तैयार किया है।
विज्ञापन

 
गुजरात के जिस स्कूल में महात्मा गांधी ने पढ़ाई की थी अब वहां महात्मा गांधी म्यूजियम बनाया गया है। राजकोट की अल्फ्रेड स्कूल में महात्मा गांधी ने पढ़ाई की थी। इसे ध्यान में रखते हुए इस हाईस्कूल में 26 करोड़ की लागत से अनुभूति केंद्र बनाया गया है। इस स्कूल की स्थापना 1868 में की गई थी। तब उसका नाम राजकोट हाईस्कूल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1907 में राजकोट हाईस्कूल का नाम अल्फ्रेड पर किया गया। अभी जो बिल्डिंग है, उसका निर्माण बॉबी वंश के नवाब ने करवाया था। फिर इस स्कूल का नाम बदलकर मोहनदास गांधी हाईस्कूल कर दिया गया। गांधी स्मृतियों से जुड़ी पोरबंदर की कीर्ति मंदिर की तरह इस स्कूल को भी म्यूजियम के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने अपने बजट में इसका प्रावधान रखा था। मल्टिपल स्क्रीन, ग्राफिक्स, सर्कुलर वीडियो जैसे अत्याधुनिक उपकरण इस म्यूजियम में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed