{"_id":"5baff451867a557f6149daa4","slug":"lalkar-rally-today-will-burn-holi-of-lease-cancellation-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली में कांग्रेस निकालेगी ललकार रैली, लीज रद्द नोटिस की जलाएंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिल्ली में कांग्रेस निकालेगी ललकार रैली, लीज रद्द नोटिस की जलाएंगे होली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Sep 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
ajay makan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस रविवार को बवाना में ललकार रैली का आयोजन करने जा रही है। इसमें दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किए गए लीज रद्द करने की नोटिस की होली जलायी जाएगी। रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन केंद्र व दिल्ली सरकार के खिलाफ नया मोर्चा खोलने की घोषणा करेंगे। पार्टी का दावा है कि रैली में बड़ी संख्या में दिल्लीवासी मौजूद रहेंगे।
सफाई अभियान चला, छात्राओं ने निकाली रैली
भारती कॉलेज एनसीसी यूनिट व संरक्षण नामक संस्था ने दिल्ली के पंखा रोड पर श्रमदान कर के सफाई अभियान चलाया। वहीं, जनकपुरी के लाल साईं मार्ग से पंखा रोड के बीच छात्राओं ने एक रैली निकाली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इसमें कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर मुक्ति सान्याल, एनसीसी यूनिट की इंचार्ज विभा मोरया समेत दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे। संरक्षण के संयोजक संजय पुरी ने कहा कि मौजूदा वक्त में स्वच्छता की जरूरत को देखते हुए अभियान चलाया गया। इसमें भारती कॉलेज की एनसीसी यूनिट की सभी छात्राओं को श्रमदान किया।
निगमायुक्त के रवैये से परेशान इंटक एक को करेगा प्रदर्शन
राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सफाई मजदूरों की मांगों को लेकर बीते करीब बीस दिनों से चल रहे आंदोलन को लेकर निगम आयुक्त के रवैये की आलोचना की है। इंटक का कहना है कि आज कर्मचारियों में निगमायुक्त के रवैये पर रोष है। वह मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। ऐसे में इंटक ने एक अक्तूबर को सहयोगी संगठनों के साथ जंतर पर प्रदर्शन करेगा।