{"_id":"5bafe70b867a557eca091be7","slug":"rohingyas-travelling-to-kerala-via-trains-rpf-on-alert-after-official-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में भरकर भारी संख्या में परिवार सहित केरल पहुंच रहे हैं रोहिंग्या, पुलिस अलर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रेनों में भरकर भारी संख्या में परिवार सहित केरल पहुंच रहे हैं रोहिंग्या, पुलिस अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या मुस्लिम
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिंग्याओं से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है। दरअसल मदुरई, तिरुवनंतपुरम और पलक्कड़ के रेलवे विभागीय सुरक्षा आयुक्तों को एक गोपनीय पत्र भेजा गया है जिसमें बताया गया है कि भारी संख्या में ट्रेनों में भरकर रोहिंग्या केरल पहुंच रहे हैं। इसके बाद केरल राज्य की पुलिस अलर्ट हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि रोहिंग्या अपने परिवारों के साथ समूह में सफर कर रहे हैं, जिसके चलते अधिकारी और कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। आगे कहा गया है कि अगर वह ट्रेनों में मिलते हैं तो उन्हें संबंधित पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा जाना चाहिए। इस पत्र पर आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त पी. सेतु माधवन के हस्ताक्षर हैं।
यही नहीं, ट्रेन में उत्तर पूर्व केरल रूट की 14 ट्रेनों की जानकारी भी दी गई है, जिनमें रोहिंग्या सफर कर रहे हैं। इनमें हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, हावड़ा चेन्नई मेल, शालीमार-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस और सिलचर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-चेन्नई एगमोर ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इन ट्रेनों में ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग काम की तलाश में असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार से दक्षिणी राज्यों की ओर भारी संख्या में रुख कर रहे हैं। पत्र मिलने के बाद से पुलिस अलर्ट है।
हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। इस बात का डर सता रहा है कि अगर रोहिंग्या केरल में प्रवासी आबादी में शामिल हो जाते हैं तो फिर उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाएगा।