फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of september 26 live updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Wed, 26 Sep 2018 04:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Sep 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
top news stories of september 26 live updates
Top News
सुप्रीम कोर्ट में आज होंगे कई बड़े फैसले, आधार की अनिवार्यता पर शीर्ष अदालत देगी अहम निर्णय
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में बुधवार का दिन कई बड़े फैसलों का साक्षी बनने जा रहा है। शीर्ष अदालत आधार की वैधता व अनिवार्यता पर अपना निर्णय सुना सकती है। इसके अलावा पदोन्नति में आरक्षण और अदालती कार्यवाही के सीधे प्रसारण सहित कई अन्य मसलों पर भी फैसला आ सकता है।

पढ़ें पूरी खबर-

दिल्ली पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर


हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में हो रही लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि यमुना का जलस्तर 204.88 पहुंच गया है जो खतरे के निशान से ऊपर है। बता दें कि 204.83 खतरे का निशान है। राजधानी के निचले इलाकों में एक बार फिर जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ में आज से तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की शुरुआत


यूपी के आजमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल बुधवार से शुरू हो रहा है। 26 से 28 सितंबर तक होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत ओमपुरी की अंतिम फिल्म अलेक्स हिंदुस्तानी से होगी। इस फिल्म समारोह के मुख्य आकर्षण फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा और पंकज त्रिपाठी होंगे।

पढ़ें पूरी खबर- 

एशिया कप 2018: फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पाक-बांग्लादेश के बीच होगी कड़ी भिड़ंत


चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों लगातार दो करारी हार से आहत पाकिस्तान अब इस निराशा से उभरकर बुधवार को यहां एशिया कप के 'वास्तविक सेमीफाइनल' में बांग्लादेश का सामना करेगा। सुपर फोर के इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ने का हक पाएगी जबकि दूसरी टीम को स्वदेश रवाना होना पड़ेगा। भारत से हार के बाद आलोचनाएं झेल रहा पूर्व विश्व और एशियाई चैंपियन पाकिस्तान अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगा।

पढ़ें पूरी खबर-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed