{"_id":"5baa414e867a557f53455602","slug":"pakistan-vs-bangladesh-asia-cup-2018-match-preview-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप 2018: फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पाक-बांग्लादेश की भिड़ंत आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप 2018: फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पाक-बांग्लादेश की भिड़ंत आज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों लगातार दो करारी हार से आहत पाकिस्तान अब इस निराशा से उभरकर बुधवार को यहां एशिया कप के 'वास्तविक सेमीफाइनल' में बांग्लादेश का सामना करेगा। सुपर फोर के इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ने का हक पाएगी जबकि दूसरी टीम को स्वदेश रवाना होना पड़ेगा। भारत से हार के बाद आलोचनाएं झेल रहा पूर्व विश्व और एशियाई चैंपियन पाकिस्तान अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगा।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ पहले मैच में पाकिस्तानी टीम ज्यादा रन नहीं बना पाई थी। अगले मैच में उसकी बल्लेबाजी में सुधार दिखा, लेकिन फिर भी टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में नाकाम रही। खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए उसे इससे बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
उसके संघर्षरत बल्लेबाज अनुभवी शोएब मलिक से सीख ले सकते हैं जिन्होंने अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश के लिए भी राह अब तक आसान नहीं रही है। भारत केहाथों उसे भी करारी हार का सामना करना पड़ा था जबकि अफगानिस्तान को उसने बेहद करीबी अंतर से हराकर अपनी उम्मीदें जीवंत रखी। वह पाकिस्तान के खिलाफ मौकों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
आमिर की फॉर्म पाक के लिए चिंता का सबब
पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी के अगुआ मोहम्मद आमिर की खराब फार्म है जो विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कप्तान सरफराज अहमद ने भी भारत के खिलाफ मैच से पहले कहा कि आमिर का विकेट लेना टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन इसके बाद यह तेज गेंदबाज अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया। भारत से सुपर फोर मैच में नौ विकेट से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने कहा था कि उनकी टीम के लिए अब चुनौती बेहद कड़ी है।
'यह अब सेमीफाइनल है। हम अभी जिस स्थिति में हैं हमें उससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना होगा। हम इससे वापसी करेंगे। हम करो या मरो वाले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। मुझे अपने खिलाड़ियों पर विश्वास है।'-मिकी आर्थर, पाक कोच
पाकिस्तान : फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, शान मसूद, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, हैरिस सोहेल, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन आफरीदी, आसिफ अली, मोहम्मद आमिर।
बांग्लादेश: मशरफे बिन मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, मोहम्मद मिथुन, लिट्टन कुमार दास, मुशफिकर रहीम, आरिफुल हक, महमुदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन सैकत, नजमुल हुसैन, मेहदी हसन मेराज, नजमुल इस्लाम अपू, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबू हैदर रोनी।