इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी हमारी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे मोर्चे के गठन के लिए आज ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आगामी आम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर क्षेत्रीय दलों को मिलाकर तीसरे मोर्चे के गठन पर जोर दिया है। इस संबंध में उन्होंने रविवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख केसीआर सोमवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से भी मिलेंगे।
विस्तार से पढ़ें
राजस्थान: 23 विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना
राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकारों के मंत्रिमंडल गठन और विस्तार के लिए पार्टी आलाकमान से मंजूरी मिल गई है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का गठन सोमवार 24 दिसंबर को, वहीं छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार 25 दिसंबर को होगा। पढ़ें पूरी खबरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर, इंडियन ऑयल और गेल पाइपलाइन का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 दिसंबर को अपने ओडिशा दौरे पर इंडियन ऑयल और गेल पाइपलाइन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ये दोनों परियोजनाएं 7,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएंगी।ओडिशा के इस दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी इंडियन ऑयल के पारादीप-हैदराबाद पाइपलाइन परियोजना और गेल (इंडिया) के बोकारो-अंगुल क्षेत्र की जगदीशपुर हल्दिया और बोकारो धमरा पाइपलाइन (जेएचबीडीपीएल) का शिलान्यास करेंगे। विस्तार से पढ़ें