{"_id":"5c15aa15bdec22571c7603a8","slug":"top-news-stories-of-december-16-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी हमारी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी हमारी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
Sun, 16 Dec 2018 07:08 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 16 Dec 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
collage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में आज होगा सीएम का एलान, कल होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अभी तक छत्तीसगढ़ के सीएम की गुत्थी नहीं सुलझा पाए हैं। अब रविवार को मुख्यमंत्री के नाम का एलान होने की संभावना है। इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायबरेली की विकास परियोजनाओं के लिए देंगे 1100 करोड़ की सौगात
अपने एक दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपीजी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। प्रधानमंत्री यहां 1100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
निर्भया कांड को हुए छह साल, देश आज भी नहीं भूला वो 16 दिसंबर की रात
ठिठुरा देने वाली 16 दिसंबर 2012 की उस रात निर्भया अपने दोस्त के साथ मुनिरका के बस स्टैंड पर खड़ी थी। इस बीच, सफेद रंग की एक बस वहां आकर रुकी। बस में पहले से चालक समेत छह लोग मौजूद थे। निर्भया अपने दोस्त के साथ द्वारका के लिए बस में सवार हो गई। बस कुछ ही दूर गई थी कि इन दरिंदों ने निर्भया से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके दोस्त ने विरोध किया तो इन लोगों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राफेल पर अटॉर्नी जनरल व सीएजी से पूछताछ करेगी पीएसी
संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश कथित कैग रिपोर्ट को लेकर अटॉर्नी जरनल और कैग के प्रमुख को पूछताछ के लिए बुलाएगी। पीएसी के चेयरमैन और लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय जनहित याचिकाओं पर आया है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल के बारे में अपनी जो राय दी है उसे लेकर सरकार को जिन चीजों को ठीक ढंग से रखना चाहिए था, वह नहीं रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
रियायतों के एलान पर भी फ्रांस में नहीं रुके प्रदर्शन, दोबारा सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी
फ्रांसीसी राष्ट्रपति द्वारा देशवासियों का गुस्सा शांत करने के लिए कर व भत्तों में रियायतों की घोषणा के बाद भी ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनकारी शनिवार को एक बार फिर हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे। इन प्रदर्शनों ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार को काफी मुश्किल में डाल दिया है। पढ़ें पूरी खबर...