फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of August 6 live Updates

आज इन खास खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 06 Aug 2018 05:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of August 6 live Updates

अनुच्छेद 35ए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 35-ए पर मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट आज इस मामले की सुनवाई करेगा। इस अनुच्छेद को हटाने का विरोध कर रहे अलगाववादियों के आह्वान पर रविवार को कश्मीर घाटी पूरी तरह बंद रही। अलगाववादियों ने सोमवार को भी बंद का आह्वान किया है। विस्तार से पढ़ें

मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार, दिल्ली विधानसभा में उठेगा घुसपैठियों का मुद्दा

दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। यह चार दिन का सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। दरअसल विपक्ष दिल्ली में घुसपैठियों की पहचान करने जैसे कई संवेदनशील मुद्दे को उठाकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। ऐसे कई मुद्दे पर सरकार का रुख नरम रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विस्तार से पढ़ें
 

जस्टिस जोसेफ की वरिष्ठता घटाने से सुप्रीम कोर्ट के कई जज नाराज, आज सीजेआई से करेंगे मुलाकात

उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के.एम. जोसेफ की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए जाने के बाद भी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। जस्टिस जोसेफ की वरिष्ठता को घटाने के केंद्र सरकार के फैसले से उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम के कुछ सदस्यों के साथ सुप्रीम कोर्ट के कई जज नाखुश हैं।  विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीटीआई आज पीएम प्रत्याशी के लिए इमरान खान के नाम पर लगाएगी मुहर

तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए आज इमरान खान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करेगी। पार्टी प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि इस्लामाबाद के एक होटल में आज पार्टी के संसदीय दल की बैठक होगी। पढ़ें पूरी खबर


अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अब तक 183 की मौत

उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में जुलाई के आखिरी हफ्ते से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इसकी वजह से कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदियां उफान पर हैं। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed