{"_id":"5b67804c4f1c1b9d3e8b554a","slug":"pti-will-be-named-for-imran-khan-s-name-for-pm-candidate-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीआई आज पीएम प्रत्याशी के लिए इमरान खान के नाम पर लगाएगी मुहर ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पीटीआई आज पीएम प्रत्याशी के लिए इमरान खान के नाम पर लगाएगी मुहर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रवक्ता फवाद चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए आज इमरान खान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित करेगी।
विज्ञापन
रविवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पार्टी प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि इस्लामाबाद के एक होटल में आज पार्टी के संसदीय दल की बैठक होगी।
चौधरी ने कहा कि इस बैठक में इमरान खान के पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
उन्होंने सरकार बनाने के लिए पार्टी के पास स्पष्ट समर्थन होने का दावा करते हुए कहा कि नेशनल असेंबली में पीटीआई के पास 125 सीटें हैं।
सहयोगियों और संरक्षित सीटें मिला कर नेशनल असेंबली में पीटीआई के पास 174 सीटें हो जाएंगी। वहीं बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल के समर्थन से यह संख्या 177 हो जाएगी।