फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of 26 August 2018 live Full update on Amarujala.com

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा पूरा अपडेट

Sun, 26 Aug 2018 04:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of 26 August 2018 live Full update on Amarujala.com
रक्षाबंधन आज।
आज भाइयों की कलाई पर प्यार बांधेंगी बहनें, रक्षा का वचन लेंगे भाई
विज्ञापन

पूरे देश में आज भाई-बहन के रिश्ते से जुड़े प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू परंपरा के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णमासी को यह मनाया जाता है। बहन अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। भाइयों द्वारा बहनों को उपहार भी दिए जाते हैं।

पढ़ें पूरी खबर-

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए एक बार फिर देशवासियों से अपने विचार साझा करेंगे। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का यह 47वां संस्करण होगा।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

बैंक घोटाले का आरोपी विजय माल्या नहीं डालेगा प्रत्यर्पण में अड़चन, जल्द वापसी को तैयार
नौ हजार करोड़ रुपए के बैंक घोटाले का आरोपी शराब कारोबारी और पूर्व राज्य सभा सांसद विजय माल्या अब जल्द भारत आने को तैयार है। इस घोटाले में भगोड़ा घोषित हो चुके माल्या ने जांच एजेंसियों से गुपचुप बातचीत में कहा है अब वह प्रत्यर्पण की चल रही कार्रवाई में अपनी तरफ से कोई अड़चन नहीं डालेगा। हालांकि इसके लिए उसने कुछ शर्तें रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

हार्दिक पटेल ने घर पर ही शुरू किया अनशन, जूनागढ़ में धारा 144 लागू

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पटेलों को आरक्षण और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग को लेकर शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। हार्दिक के अनशन पर बैठने की घोषणा के बाद शुक्रवार रात से ही गुजरात हाई अलर्ट पर है। 


पढ़ें पूरी खबर-

एशियन गेम्स 2018: आठवें दिन इन खेलों में भारतीय एथलीटों को मिलेगी चुनौती, देखें पूरा कार्यक्रम
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबंग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 29 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में आठवें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में 7 गोल्ड, 5 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। एशियाड में पुरुष लॉन्ग जंप का फाइनल आज, श्रीशेखर पेश करेंगे चुनौती। आज 400 मीटर रेस में पदक के लिए उतरेंगी हीमा और निर्मला। 

पढ़ें पूरी खबर-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed