फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis

TOP News: केरल में मानसून की आहट, बेअसर नौतपा; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे पांच नए जज; BJP चलाएगी विशेष अभियान

Tue, 02 Jun 2026 06:44 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 02 Jun 2026 06:44 AM IST
विज्ञापन
top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज मंगलवार, 2 जून 2026 की सुबह देश-दुनिया की हलचल भरी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला हाजिर है। मौसम के मिजाज से शुरुआत करें तो इस बार नौतपा पूरी तरह बेअसर साबित हुआ है, जिससे लोगों को भीषण लू से बड़ी राहत मिली है। राहत की बात यह भी है कि अगले 2-3 दिनों में मानसून केरल पहुंचने वाला है, हालांकि यूपी और राजस्थान में धूल भरी आंधी का दौर जारी रहेगा। इधर न्यायपालिका के गलियारे से बड़ी खबर है कि सर्वोच्च न्यायालय को आज पांच नए जज मिल जाएंगे, जिन्हें मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत पद की शपथ दिलाएंगे। इस बीच, राजधानी के दक्षिण दिल्ली इलाके में जल संकट गहरा गया है, जहां खानपुर और मदनगीर समेत कई इलाकों में हजारों परिवार पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझ रहे हैं। सियासी मैदान की बात करें तो केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा पांच से 21 जून तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाकर अपनी उपलब्धियां गिनाएगी, तो वहीं तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने फसल खरीद न होने पर 15 जून के बाद केंद्र के खिलाफ सीधे युद्ध छेड़ने का बड़ा एलान कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूस ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक विमानन ईंधन के निर्यात पर रोक लगा दी है, उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और हिजबुल्ला एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत हो गए हैं और ईरान से भी बातचीत जारी है। केरल पीएससी से एक क्रूर मजाक की खबर आई है, जहां एक शख्स को 18 साल बाद तब सरकारी नौकरी की चिट्ठी भेजी गई जब उसकी रिटायरमेंट की उम्र आ चुकी थी। खेल और मनोरंजन जगत की बात करें तो किंग विराट कोहली की वैभव से मुलाकात और गर्मजोशी से हाथ मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जबकि 'पंचायत' वेब सीरीज के विकास यानी चंदन रॉय ने खुलासा किया है कि शो का सीजन-5 पहले से भी ज्यादा बेहतर और मजेदार होने वाला है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें पढ़ें एक ही क्लिक में...
विज्ञापन


 

नौतपा हुआ बेअसर: लू से मिली राहत, अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून; यूपी-राजस्थान में धूल भरी आंधी

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
मौसम अपडेट - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। अमूमन मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है। हालांकि, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हो चुकी है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार के 12 साल: 5 से 21 जून तक BJP चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान; केंद्र की उपलब्धियां गिनाएंगे नेता

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
पीएम मोदी और नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में 15 दिन का जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय विस्तार केंद्र में संपन्न हुई। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

Supreme Court: सर्वोच्च न्यायालय को आज मिलेंगे पांच नए जज, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत दिलाएंगे पद की शपथ

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए पांच नए जज मंगलवार को अपने पद की शपथ लेंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट परिसर में इन नए जजों को शपथ दिलाएंगे। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी। अब कोर्ट में स्वीकृत 38 पदों में से केवल एक पद खाली रह जाएगा। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

रूस का बड़ा फैसला: विमानन ईंधन के निर्यात पर लगाई रोक, 30 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
रूस का बड़ा फैसला - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
रूस ने विमानन ईंधन यानी एविएशन फ्यूल के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह पाबंदी 30 नवंबर तक लागू रहेगी। रूसी सरकार ने देश के भीतर ईंधन की सप्लाई सामान्य रखने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। क्रेमलिन ने सोमवार को इस रणनीति की घोषणा की। सरकार का कहना है कि इस फैसले का एकमात्र मकसद घरेलू बाजार में स्थिरता बनाए रखना है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

दक्षिण दिल्ली में जल संकट: पानी के लिए जूझ रहे हजारों परिवार, खानपुर और मदनगीर समेत कई इलाकों में बिगड़े हालात

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
दिल्ली में पानी की किल्लत - फोटो : एएनआई

दक्षिण दिल्ली के खानपुर, मदनगीर, देवली और संगम विहार समेत कई इलाकों में पानी की कमी ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। जलापूर्ति प्रभावित होने के कारण हजारों परिवार रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पीने के पानी से लेकर खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने और घर की सफाई जैसे सामान्य काम भी चुनौती बन गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन पिछले एक महीने में हालात लगातार बिगड़े हैं। कई परिवारों को पानी के टैंकरों का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग बाजार से पानी खरीदकर जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इससे घरेलू खर्च भी बढ़ गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

Trump: 'ईरान से तेजी से बातचीत जारी'; ट्रंप का दावा- इस्राइल और हिजबुल्ला एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत तेजी से जारी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बातचीत तेज गति से जारी है'। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब तेहरान की ओर से नए हमले किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जिससे अमेरिका और ईरान के बीच लागू नाजुक युद्धविराम पर दबाव बढ़ गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

Telangana: 'फसल खरीद नहीं हुई तो 15 जून के बाद केंद्र के खिलाफ युद्ध छेड़ेंगे', सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा एलान

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार पर राज्य के किसानों की फसल खरीद को पर्याप्त महत्व नहीं देने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 15 जून तक धान और अन्य फसलों की खरीद नहीं की गई, तो राज्य सरकार केंद्र के खिलाफ 'युद्ध' की घोषणा करेगी। कुमराम भीम आसिफाबाद जिले के कागजनगर में 'इंदिरम्मा' आवास योजना के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार मौजूदा रबी सीजन में 75 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

केरल PSC का क्रूर मजाक: 18 साल बाद भेजी सरकारी नौकरी की चिट्ठी, पर तब तक आ चुकी थी रिटायरमेंट की उम्र

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
केरल का मामला - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
सरकारी नौकरी की आस में बैठे हजारों युवाओं के लिए मूचेक्कल अब्दुल मजीद की कहानी एक बड़ा सबक बन गई है। केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक उम्मीदवार ने पीएससी की परीक्षा पास की और रैंक लिस्ट में जगह भी बनाई,  लेकिन जब उसके हाथ में नियुक्ति पत्र आया, तब तक उसकी रिटायरमेंट की उम्र भी पार हो चुकी थी। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

जब विराट से मिले वैभव: पहले किया नमस्ते फिर हुआ हैंडशेक, किंग ने कंधे पर हाथ रख की तारीफ; आई चेहरे पर मुस्कान

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
विराट-वैभव - फोटो : IPL/BCCI (Videograb)
आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न अपने चरम पर था। आतिशबाजी से आसमान जगमगा रहा था, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का उत्सव मना रही थी और हजारों दर्शक इस ऐतिहासिक पल के गवाह थे। लेकिन इसी शोर और चमक-दमक के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को छू लिया। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
 

कैसा होगा 'पंचायत' का सीजन 5? चंदन रॉय उर्फ विकास ने फुलेरा के अगले सीजन का खोला राज; बोले- 'बेहतर और...'

top news monsoon kerala update supreme court new judges delhi water crisis
'पंचायत' सीजन 5' - फोटो : X
वेब सीरीज 'पंचायत' सीजन 5' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में शो में 'विकास' का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन रॉय ने आने वाले सीजन को लेकर कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं। चंदन रॉय ने बताया कि 'पंचायत' का अगला सीजन पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और शानदार होने वाला है। जब उनसे सीजन 5 के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ तीन शब्दों में इसका राज खोलाते हुए कहा, 'बड़ा, बेहतर और खूबसूरत।' यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed