फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to launch 15-day grassroots blitz as Modi govt completes 12-yrs in office

मोदी सरकार के 12 साल: 5 से 21 जून तक BJP चलाएगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान; केंद्र की उपलब्धियां गिनाएंगे नेता

Tue, 02 Jun 2026 02:29 AM IST
Pavan आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Tue, 02 Jun 2026 02:29 AM IST
सार

भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी नेता गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे और लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर को मजबूत करने तथा युवाओं, महिलाओं और कई वर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
BJP to launch 15-day grassroots blitz as Modi govt completes 12-yrs in office
पीएम मोदी और नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में 15 दिन का जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय विस्तार केंद्र में संपन्न हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नौतपा हुआ बेअसर: लू से मिली राहत, अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून; यूपी-राजस्थान में धूल भरी आंधी
विज्ञापन


5-21 जून तक गांव-गांव पहुंचेगी भाजपा
इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। भाजपा 5 जून से 21 जून तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी के नेता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसरों के साथ भी जुड़ा रहेगा। अभियान के तहत पार्टी नेताओं को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रभावशाली मतदाताओं से संपर्क कर उनकी राय और सुझाव लेने की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह कार्यक्रम 23 जून से पहले समाप्त होगा, जिसे भाजपा पूरे देश में ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन विस्तार पर भाजपा का फोकस
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे नागरिकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाए। इसके लिए व्यापक और दूरगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विस्तार की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि वर्तमान में एनडीए देश के 22 राज्यों में सरकार चला रहा है। इसे संगठन के बढ़ते प्रभाव और व्यापक राजनीतिक पहुंच का प्रमाण बताया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यप्रणालियों पर विचार किया। इनमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से मिले सुझावों को भी शामिल किया गया।

युवाओं, महिलाओं और पेशेवरों को जोड़ने की तैयारी
भाजपा ने भविष्य की रणनीति के तहत युवाओं को बड़ी संख्या में संगठन से जोड़ने और उन्हें शुरुआती दौर में ही नेतृत्व की जिम्मेदारियां देने की योजना पर भी चर्चा की। इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। बैठक में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों की संगठन में भागीदारी बढ़ाने की योजनाओं पर भी विचार किया गया। इसके अलावा डॉक्टरों, इंजीनियरों और वकीलों जैसे पेशेवर वर्गों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया गया, ताकि उनकी विशेषज्ञता का उपयोग नीति निर्माण और सामाजिक विकास में किया जा सके।


यह भी पढ़ें- केरल PSC का क्रूर मजाक: 18 साल बाद भेजी सरकारी नौकरी की चिट्ठी, पर तब तक आ चुकी थी रिटायरमेंट की उम्र

इस बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर को मजबूत करना और समाज के नए वर्गों तक पहुंच बनाना पार्टी की आगे की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

इन 22 उपलब्धियों पर भी जोर
12 साल 22 उपलब्धियों में पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा एवं ऐतिहासिक निर्णयों की याद ताजा कराएगी। इसमें अनुच्छेद 370 का खात्मा, राम मंदिर निर्माण, सीएए, डिजिटल क्रांति, पांचवीं अर्थव्यवस्था तक का सफर, 12 करोड़ को उज्जवला योजना का लाभ, तीन करोड़ से अधिक पक्का आवास निर्माण, 12 करोड़ शौचालय, आयुष्मान योजना, 25 करोड़ लोगों को गरीबी के अभिशाप से मुक्ति जैसे मुद्दों पर जनता के समक्ष रिपोर्ट कार्ड देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed