अब तक की बड़ी खबरें: मुंबई में हनुमान चालीसा पर 'महाभारत' तो 370 हटने के बाद पीएम ने बताया जम्मू-कश्मीर में क्या-क्या बदल डाला
मुंबई में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर विवाद पर महाभारत जारी है। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्म-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य को कई सौगातें दीं। सियासी गलियारे में आजम खान आजकल प्रतिदिन सुर्खियों में रह रहे हैं। शिवपाल के मुलाकात के बाद सपा के कई नेता भी उनसे मिलने जेल पहुंचे लेकिन मामला उलट पड़ गया है। खेल और मनोरंजन जगत में आज जन्मदिन को लेकर सरगर्मी है। यहां पढ़ें अब तक की अहम खबरें...
अभिनेता वरुण धवन अपना 35वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मना रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' के साथी कलाकारों ने ऑनलाइन वीडियो के जरिये उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। ठीक दो महीने बाद 24 जून को उनकी यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। पढ़िए अभिनेता के जन्मदिन पर एक दिलचस्प वाकया...