फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 21 March 2022

अब तक की बड़ी खबरें: चीन में बड़ा विमान हादसा, पढ़ें यूक्रेन संकट समेत अन्य अहम समाचार सिर्फ एक क्लिक पर

Mon, 21 Mar 2022 03:19 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अजय सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 03:19 PM IST
सार

चीन में एक बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चले जाने की आशंका है। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के 26 वें दिन यूक्रेन की सेना ने हथियार डालने से इंकार कर दिया है। आप ने पंजाब से पांच राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। जिसमें दो नाम चौंकाने वाले हैं। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...

विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 21 March 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

चीन में एक बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमें 133 यात्री सवार थे। वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के 26 वें दिन भी मारियूपोल में चल रही भीषण जंग में भी यूक्रेन की सेना ने हथियार डालने से इंकार कर दिया है। वहीं आप ने पंजाब से पांच राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। जिसमें दो नाम चौंकाने वाले हैं। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...
विज्ञापन

मिलिट्री ट्रेनिंग ग्राउंड पर रूस ने दागीं मिसाइलें

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 21 March 2022
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media
रूस-यूक्रेन जंग का आज 26वां दिन है। इस बीच यूक्रेन की ओर से साफ संकेत हैं कि, वह आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। मारियूपोल में चल रही भीषण जंग में भी यूक्रेन की सेना ने हथियार डालने से इंकार कर दिया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि, उसने जंग में एक अलगाववादी शीर्ष को मार गिराया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन: पहाड़ के ऊपर उड़ रहे विमान में लगी आग, 133 यात्री थे सवार

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 21 March 2022
चीन में विमान हादसा - फोटो : Amar Ujala
चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान गुआंग्शी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। कुनमिंग से गुआंगझू जा रहे इस विमान में 133 यात्री सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त जेट बोइंग 737 था। हताहतों की संख्या के बारे में अभी पता नहीं चला है। विमान में आग लगने के बाद पहाड़ी इलाके में भी आग लग गई। उड़ान संख्या एमयू 5735 में सवार यात्रियों के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन

हरभजन, राघव चड्ढा और संदीप पाठक जाएंगे राज्यसभा

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 21 March 2022
आप की तरफ से राज्यसभा के लिए चुने गए नाम। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी ने पांचों नामों का एलान कर दिया है। इन सीटों के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाब के आप सह प्रभारी राघव चड्ढा, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं लिस्ट में शामिल दो नामों ने सभी को चौंका दिया है। जानिए आप ने किसको-किसको उम्मीदवार बनाया है...

आईपीएल 2022: बैंगलोर और पंजाब कभी चैंपियन नहीं बने पर खिलाड़ी बनाने में अव्वल

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 21 March 2022
आईपीएल 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 की शुरुआत होने में चंद दिन बाकी रह गए हैं। इससे पहले हम हर टीम के शतकों के बारे में बता रहे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बैंगलोर की टीम की तरफ से लगे हैं। वहीं पंजाब इस मामले में दूसरे नंबर पर है। ये दोनों टीमें कभी भी खिताब नहीं जीती हैं, लेकिन खिलाड़ी बनाने के मामले में अव्वल हैं। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 21 March 2022
बीएसई सेंसेक्स - फोटो : अमर उजाला
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 166.33 अंक या 0.29 फीसदी चढ़कर 58030 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 46.50 अंक या 0.27 फीसदी ऊपर 17333 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर...

मां बनने वाली हैं सोनम कपूर

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 21 March 2022
Sonam Kapoor Pregnant - फोटो : Instagram
सोनम कपूर  मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोनम ने अपने आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed