फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Eastern Airlines aircraft crash, 133 passengers were on board

चीन में बड़ा विमान हादसा: पहाड़ के ऊपर उड़ रहा प्लेन आग लगने के बाद क्रैश, 133 यात्री थे सवार

Mon, 21 Mar 2022 03:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Mar 2022 03:29 PM IST
सार

यह विमान चायना ईस्टर्न एयरलाइंस की युन्नान प्रांत की सहायक कंपनी का था। जून 2015 में एयरलाइंस को सौंपा गया था। इसने अब तक मात्र 6.5 साल ही उड़ान भरी थी। 

विज्ञापन
China Eastern Airlines aircraft crash, 133 passengers were on board
चीन में विमान हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चायना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक विमान गुआंग्शी के पहाड़ी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहे इस विमान में 133 यात्री सवार थे। विमान में सवार लोगों के साथ अनहोनी की आशंका है। 
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त जेट बोइंग 737 था। हताहतों की संख्या के बारे में अभी पता नहीं चला है। विमान में आग लगने के बाद पहाड़ी इलाके में भी आग लग गई। उड़ान संख्या एमयू 5735 में सवार यात्रियों के बचाव व राहत कार्य के लिए सुरक्षा एजेंसियां मौके पर रवाना हो गई हैं। 

विज्ञापन


चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार इस बोइंग ने दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत के कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से दोपहर करीब 1.15 बजे उड़ान भरी थी। यह दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के ग्वांगझू एयरपोर्ट पर दोपहर 3.07 पर उतरने वाला था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि राहत व बचाव टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे को लेकर चायना ईस्टर्न एयरलाइंस से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 162 सीटर है। इसमें 12 सीटें बिजनेस क्लास की और 150 सीटें इकानॉमी क्लास की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर 10 फीसदी गिर गए
यह विमान चायना ईस्टर्न एयरलाइंस की युन्नान प्रांत की सहायक कंपनी का था। यह जून 2015 में एयरलाइंस को सौंपा गया था। इस तरह इसने अब तक मात्र 6.5 साल ही उड़ान भरी थी। हादसे की खबर फैलते ही अमेरिकी शेयर बाजार खुलने के पूर्व कारोबार (premarket) में सूचीबद्ध चायना ईस्टर्न एयरलाइंस के शेयर 10 फीसदी गिर गए।  


चीन का हवाई सुरक्षा रिकॉर्ड विश्व में श्रेष्ठ
चीन में सुरक्षित हवाई सेवाओं के चलते 19 फरवरी 2022 को देश के नागरिक विमानन व परिवहन विमानों का सतत सुरक्षित उड़ान समय बढ़ाकर 10 करोड़ घंटे किया गया था। चीन के नागरिक विमानों की सुरक्षा का रिकॉर्ड विश्वभर में श्रेष्ठ है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed