{"_id":"626fa44487718c48082d3681","slug":"top-news-headlines-today-latest-and-breaking-news-in-india-now-in-hindi-2-may-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब तक की बड़ी खबरें: किसी को जबरन नहीं लगा सकते कोरोना टीका तो चंदौली मामले में क्यों घिरी यूपी पुलिस, यहां पढ़ें हर अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब तक की बड़ी खबरें: किसी को जबरन नहीं लगा सकते कोरोना टीका तो चंदौली मामले में क्यों घिरी यूपी पुलिस, यहां पढ़ें हर अपडेट
Mon, 02 May 2022 02:58 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 02 May 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को साफ कहा कि किसी को कोरोना टीकाकरण के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। वहीं चंदौली में गैगस्टर की बेटी की मौत मामले ने तुल पकड़ लिया है। यूपी पुलिस सवालों के घेरे में है। तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय विदेश दौरे पर है। वहीं अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी की कीमत में कमी आई है। मनोरंजन जगत की बात करें तो मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब है। ऐसी ही देश-दुनिया और राजनीति और खेल की अहम खबरें पढ़ें यहां एक क्लिक पर...
विज्ञापन
बच्चों को लगा कोरोना का टीका
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड टीकाकरण को लेकर सोमवार को अहम निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि किसी को टीकाकरण के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही शीर्ष कोर्ट ने टीकाकरण के दुष्प्रभाव का ब्योरा सार्वजनिक करने का भी निर्देश दिया। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी का जर्मनी दौरा
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद वे बर्लिन में भारत-जर्मनी IGC बैठक में शामिल होंगे। यहां पढ़ें हर अपडेट...
किशोरी पेडनेकर
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अल्टीमेटम के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, अगर उन्होंने अपने भाषण में कुछ भी आपत्तिजनक कहा, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक क्लिक पर यहां पढ़िए मुंबई मेयर ने और क्या कहा...
चंदौली के मनराजपुर गांव की घटना
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले के मनराजपुर गांव में रविवार को पुलिस गैंगस्टर के आरोपी कन्हैया यादव के घर दबिश देने गई। कुछ देर बाद खबर आई कि कन्हैया की बेटी निशा यादव उर्फ गुड़िया (22) मौत हो गई। घर वालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से निशा की मौत हुई जबकि उसकी छोटी बाहन घायल हो गई। घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ और भारी हंगामा हो गया। निशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत का कारण साफ नहीं हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर...
gold loan new
- फोटो : istock
आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके पास बेहतरीन मौका है। लेकिन, घर से निकलने से पहले कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यहां जानें सोने और चांदी का ताजा भाव...
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। फैन्स ने धोनी की कप्तान के तौर पर वापसी और चेन्नई की जीत को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। लोगों ने दोनों की कप्तानी की तुलना भी की। यहां देखें कैसे-कैसे मीम्म वायरल हो रहे हैं...
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आते ही मिथुन के प्रशंसक परेशान हो गए हैं। अब उनके बेटे ने हेल्थ अपडेट दिया है...