PM Modi Europe Visit: मोदी बोले- आज विश्व के बड़े-बड़े देश खाद्य सुरक्षा के लिए चिंतित, भारत का किसान दुनिया का पेट भरने आगे आ रहा
{"_id":"626f5767f7a04f55311b38b9","slug":"pm-narendra-modi-europe-visit-live-updates-berlin-icg-meeting-chancellor-olaf-scholz-pm-modi-germany-visit","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Europe Visit: मोदी बोले- आज विश्व के बड़े-बड़े देश खाद्य सुरक्षा के लिए चिंतित, भारत का किसान दुनिया का पेट भरने आगे आ रहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mon, 02 May 2022 11:32 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 02 May 2022 11:32 PM IST
खास बातें
PM Narendra Modi 3 Day Europe Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी यूरोप के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज से मुलाकात की। बाद में दोनों नेता बर्लिन में भारत-जर्मनी IGC बैठक में शामिल हुए। इससे पहले भारतीय समुदाय ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। फेडरल चांसलरी के सामने सुबह से ही लोगों का तांता लग गया। बताया गया है कि शाम को मोदी जर्मनी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। बर्लिन से पीएम मोदी तीन मई को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे।
विज्ञापन
PM Modi in Berlin
- फोटो : अमर उजाला/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:03 PM, 02-May-2022
आज विश्व गेहूं की कमी का सामना कर रहा है
आज विश्व गेहूं की कमी का सामना कर रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश खाद्य सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। उस दौरान भारत का किसान दुनिया का पेट भरने के लिए आगे आ रहा है। जब भी मानवता के सामने कोई संकट आता है, तो भारत हल के साथ सामने आता है। जो संकट लेकर आते हैं उन्हें संकट मुबारक, जो सॉल्यूशन लेकर आते हैं, उनका जयकारा। यही नए भारत का नारा है।10:54 PM, 02-May-2022
पीएम बोले- गवर्नेंस में टेक्नॉलॉजी का समावेश
आज भारत में गवर्नेंस में टेक्नॉलॉजी का जिस तरह समावेश किया जा रहा है, वो नए भारत की नई पॉलिटिकल विल भी दिखाता है और डेमोक्रेसी की डिलीवरी क्षमता का भी प्रमाण है।
विज्ञापन
10:50 PM, 02-May-2022
देश के कोटि-कोटि जन ही ड्राइविंग फोर्स
देश आगे बढ़ता है जब देश के लोग उसके विकास का नेतृत्व करें, देश आगे बढ़ता है, जब देश के लोग उसकी दिशा तय करें। अब आज के भारत में सरकार नहीं बल्कि देश के कोटि-कोटि जन ही ड्राइविंग फोर्स है।10:46 PM, 02-May-2022
वो कौन सा पंजा था...
पीएम ने कहा, अब जिस तरह तकनीक काम कर रही है उससे भारत की इच्छाशक्ति का पता चलता है। अब किसी प्रधानमंत्री को नहीं कहना पड़ेगा कि मैं एक रुपये दिल्ली से भेजता हूं, लेकिन सिर्फ 15 पैसे ही लोगों के हाथ में पहुंचते हैं। वो कौन सा पंजा था जो 85 पैसा घिस लेता था। बीते 7-8 साल में भारत सरकार ने डीबीटी के माध्यम से लोगों के हाथ में पैसा पहुंचाया है।10:43 PM, 02-May-2022
वर्क इन प्रोग्रेस का दिया मंत्र
पीएम ने कहा- पहले जहां जाओ लिखा होता था वर्क इन प्रोग्रेस। पहले हमारे यहां कहीं सड़क बनती है, फिर बिजली के लिए सड़क खोदी जाती है, फिर पानी के लिए खोद दी जाती है। फिर किसी और काम के लिए। ये इसलिए होता है क्योंकि सरकारी विभागों का न तो तालमेल होता है न साझेदारी। सबके पास रिपोर्ट कार्ड है, लेकिन परिणाम- वर्क इन प्रोग्रेस। इसे तोड़ने के लिए हमने पीएम गतिशक्ति मास्टरप्लान बनाया है। हम हर प्रोजेक्ट के लिए स्टेकहोल्डर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लेकर आए हैं।10:27 PM, 02-May-2022
पीएम बोले, देश का तेज विकास चाहता है आज का भारत
आज का आकांक्षी भारत, आज का युवा भारत, देश का तेज विकास चाहता है। वो जानता है कि इसके लिए राजनीतिक स्थिरता और प्रबल इच्छाशक्ति कितनी आवश्यक है। इसलिए भारत के लोगों ने तीन दशकों से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता के वातावरण को एक बटन दबाकर खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:25 PM, 02-May-2022
भारत आज संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है
21वीं सदी का ये समय हमारे नौजवानों के लिए बहुत अहम है। आज भारत मन बना चुका है। और भारत ने वो मन बना लिया है। भारत आज संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। आज भारत को पता है कि कहां जाना है, कैसे जाना है, कब तक जाना है। जब किसी देश का मन बन जाता है, तो वह देश नए रास्तों पर भी चलता है, और मनचाही मंजिलों को प्राप्त कर के भी दिखाता है।10:24 PM, 02-May-2022
मैं हृदय से आपका बहुत आभारी हूं
पीएम ने कहा, जर्मनी में काफी ठंड है, लेकिन कई बच्चे सुबह चार बजे से आ गए थे। मैं जर्मनी पहले भी आया हूं। मैं देख रहा हूं कि हमारी जो नई पीढ़ी है वो काफी बड़ी तादाद में नजर आ रही है। आपने यहां आने के लिए समय निकाला, मैं हृदय से आपका बहुत आभारी हूं। अभी हमारे राजदूत बता रहे थे कि संख्या के हिसाब से जर्मनी में भारतीय कम हैं। लेकिन आपके स्नेह में कोई कमी नहीं है।10:23 PM, 02-May-2022
मां भारती के सपूतों की बात करना चाहता हूं
न मैं आज आपसे मेरी बात करने आया हूं, न मोदी सरकार की बात करने आया हूं। लेकिन आज मन करता है कि जी भर के आप लोगों से करोड़ों भारतीय लोगों का गौरव गान करूं। मैं जब भारतीयों की बात करता हूं तो इसका ये मतलब नहीं कि वे लोग जो वहां रहते हैं, बल्कि वो भी जो यहां रहते हैं। मैं दुनिया के हर कोने में बसने वाले मां भारती के सपूतों की बात करना चाहता हूं।10:22 PM, 02-May-2022