{"_id":"6233019400ef1e63fe2e8ba2","slug":"top-news-headlines-today-latest-and-breaking-news-in-india-now-in-hindi-17-march-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Headlines: इस्राइल में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, यहां पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Headlines: इस्राइल में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, यहां पढ़ें अब तक की बड़ी खबरें
Thu, 17 Mar 2022 03:15 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 17 Mar 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन समेत दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। इस्राइल में कोरोना का नया वैरिएंट मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा अमेरिका ने यूक्रेन को घातक हथियार देने का एलान कर दिया है। वहीं क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...
विज्ञापन
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन और जो बिडेन
- फोटो : Graphics- Harendra
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को घातक हथियार देने का एलान कर दिया है। बाइडेन ने अमेरिका को लॉग रेंज एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की आजादी के साथ खड़ा है और यूक्रेन के लोगों को हर संभव मदद पहुंचाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबरें आने लगी हैं। चीन में नई लहर फैलने और तेजी से रोगी बढ़ने के बाद अब इस्राइल में कोरोना के नए वैरिएंट की हलचल है। यह ओमिक्रॉन के दो स्वरूपों को मिलकर बना नया वैरिएंट है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
हरभजन सिंह
क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आप के विश्वस्त सूत्रों की तरफ से कहा गया था कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम पार्टी ने राज्यसभा में भेजने के लिए तय कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
जुमा अलविदा की नमाज अदा करते रोजेदार
- फोटो : अमर उजाला
जुमा की नमाज, शब-ए-बरात और होली एक ही दिन पड़ रही है। शहर में अमन-चैन बना रहे, इसके लिए शुक्रवार को होने वाली जुमा की विशेष नमाज के समय में बदलाव किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
आईपीएल 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी-कभी तेजी से रन बनाने के चक्कर में बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौट जाते हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि आईपीएल में ऐसा कई बार देखने को मिला है। आईपीएल के 15वें सीजन से पहले हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में, जो दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर...