{"_id":"6ac40b5995a79f10d905f7cf","slug":"top-news-headlines-today-6-october-by-elections-indian-navy-fss1-big-events-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज के दिन: तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान, नौसेना को मिलेंगे महासागर में पहुंच बढ़ाने में मददगार खास पोत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज के दिन: तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान, नौसेना को मिलेंगे महासागर में पहुंच बढ़ाने में मददगार खास पोत
Tue, 06 Oct 2026 04:55 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:55 AM IST
सार
6 अक्तूबर की प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खबरें: 3 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव, भारतीय नौसेना को मिलेगा फ्लीट सपोर्ट शिप-1, राष्ट्रपति का दौरा और इंडिगो का बढ़ा सरचार्ज।
विज्ञापन
आज के दिन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज मंगलवार, 6 अक्तूबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज देश में कई बड़े घटनाक्रमों का दिन है। जहां एक तरफ तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव का आयोजन होगा तो वहीं भारतीय नौसेना को आज फ्लीट सपोर्ट शिप-1 मिलेगा। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा भी आज से ही शुरू हो रहा है।
तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का मतदान
6 अक्तूबर को देश के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न होगा। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 से 8 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे के पहले दिन 6 अक्तूबर को वे एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और माता नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। सड़कों की मरम्मत, बिजली और जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा कारणों से 6 अक्तूबर की शाम 5 बजे तक जिले में ड्रोन उड़ाने और हथियार ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
भारतीय नौसेना को मिलेगा फ्लीट सपोर्ट शिप-1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 6 अक्तूबर को विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) में भारतीय नौसेना के प्रथम बेड़ा सहायता पोत (एफएसएस-1) को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही वे एफएसएस-5 की आधारशिला रखेंगे और अपग्रेटेड स्लिपवे-4 व 300 टन क्षमता वाली गोलियत क्रेन का उद्घाटन करेंगे। 43,500 टन क्षमता वाले ये बेड़ा सहायता पोत समुद्र में तैनात युद्धपोतों को ईंधन व सामग्री की आपूर्ति करेंगे, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की पहुंच बढ़ेगी। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और नौसेना प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।

पटना में आपातकालीन सायरन का तकनीकी परीक्षण
बिहार के पटना में नागरिक सुरक्षा निदेशालय के नियंत्रण कक्ष में स्थापित आपातकालीन सायरन प्रणाली का 6 अक्तूबर को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। न्यू पुनाईचक स्थित परिसर से चेतावनी और ऑल-क्लियर सिग्नल बजाए जाएंगे। आपदा प्रबंधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक नियमित तकनीकी जांच है और इसका किसी वास्तविक आपदा, हवाई हमले या आपात स्थिति से कोई संबंध नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराहट से बचने की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 6 से 8 अक्तूबर तक पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशहाक डार के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा के दौरान गुटेरेस राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असिम मुनीर से मुलाकात करेंगे। बैठकों में क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा यूएन प्रमुख भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के मुख्यालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) का भी दौरा करेंगे।

इंडिगो ने बढ़ाया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ईंधन सरचार्ज
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो आज से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन सरचार्ज बढ़ा रही है। हवाई ईंधन (एटीएफ) की वैश्विक दरों में हुई लगातार वृद्धि के चलते यह निर्णय लिया गया है। घरेलू मार्गों पर दूरी के आधार पर यह बढ़ोतरी 100 रुपये से 350 रुपये तक होगी; जैसे 500 किमी तक 375 रुपये और 2000 किमी से अधिक दूरी पर 1,300 रुपये सरचार्ज लगेगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सरचार्ज 1,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक तय किया गया है।
मुंबई और नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उच्च स्तरीय बैठक
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 6 अक्तूबर को एयरलाइंस और अदाणी एयरपोर्ट्स के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के जीर्णोद्धार के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। जनवरी 2027 से शुरू होने वाले जीर्णोद्धार कार्य के चलते एयरलाइंस से 25 अक्तूबर से अपनी एक-तिहाई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को घटाने या स्थानांतरित करने को कहा गया है। हालांकि, वैश्विक एयरलाइंस संगठन आईएटीए ने इस अनिवार्य स्थानांतरण का विरोध किया है।

वित्तीय समावेशन योजनाओं की समीक्षा करेंगे बैंक प्रमुख
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव संजय लोहिया आज सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में केंद्र सरकार की प्रमुख वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति का आकलन किया जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री जन धन योजना, जन सुरक्षा बीमा योजनाएं, सूक्ष्म व लघु उद्यमों के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए पीएम स्वनिधि योजना शामिल हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य इन योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत संतृप्ति (सैचुरेशन) हासिल करना है।
पंजाब में बेअदबी विरोधी कानून पर सरकारी समिति की बैठक
पंजाब सरकार द्वारा गठित सात सदस्यीय समन्वय समिति आज चंडीगढ़ में बैठक करेगी। यह समिति 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026' के प्रावधानों पर विचार-विमर्श करेगी। अकाल तख्त ने कानून में प्रयुक्त सिख शब्दावली और पवित्र बीड़ों की नंबरिंग से जुड़ी आपत्तियों पर सहमति बनने तक इस कानून को स्थगित रखने को कहा था। सरकारी समिति अकाल तख्त द्वारा गठित पैनल के साथ समन्वय बनाकर इन सुझावों और धार्मिक पवित्रता को ध्यान में रखते हुए चर्चा को आगे बढ़ाएगी।

चुनाव आयोग पर विपक्ष का प्रदर्शन, आप ने किया किनारा
आम आदमी पार्टी (आप) ने 6 अक्तूबर को निर्वाचन आयोग मुख्यालय के बाहर इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित विरोध मार्च में शामिल न होने का फैसला किया है। आप नेता संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि पार्टी मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ अपनी लड़ाई स्वतंत्र रूप से लड़ रही है। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और ममता बनर्जी समेत 19 विपक्षी दलों के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 6 अक्तूबर को निर्वाचन आयोग तक मार्च निकालने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव: सपा उतारेगी तीसरा उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए नामांकन के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी अपना तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। सपा नेता रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी पहले ही पर्चा दाखिल कर चुके हैं। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के अनुसार, 10 प्रस्तावकों ने तीसरे उम्मीदवार के पर्चे पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और प्रत्याशी का नाम सभी को चौंकाएगा। वहीं भाजपा ने भी अपने आठों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिससे इस चुनाव में कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं।

अकाली दल का पंजाब में घर-घर संपर्क अभियान
शिरोमणि अकाली दल आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत आज से राज्यभर में सघन घर-घर संपर्क अभियान शुरू कर रहा है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अमृतसर के अटारी से इस अभियान का आगाज करेंगे। इस दौरान सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य पंजाब के विकास और प्रगति के लिए आगामी चुनावी घोषणापत्र हेतु जनता के सुझाव व प्रतिक्रियाएं एकत्र करना है।