प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ से चार राज्यों के दौरे की शुरुआत करेंगे। अपने 36 घंटे के दौरे में पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के साथ उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में 50 हजार करोड़ की 50 से ज्यादा योजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह आज गोरखपुर में गीता प्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद तीन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, मोदी उपनाम टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक से जुड़ी याचिका पर आज फैसला आएगा। मौसम विभाग ने गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, ओडिशा समेत 12 राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी का चार राज्यों का दौरा, 50 योजनाओं की देंगे सौगात, राहुल की पुनर्विचार याचिका पर फैसला आज
36 घंटे, चार राज्य, 50 हजार करोड़ की 50 योजनाओं की सौगात देंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ से चार राज्यों के दौरे की शुरुआत करेंगे। अपने 36 घंटे के दौरे में पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के साथ उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में 50 हजार करोड़ की 50 से ज्यादा योजनाओं की शुरुआत करेंगे। आठ जुलाई को पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से तेलंगाना के वारंगल और फिर वहां से राजस्थान के बीकानेर जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका पर फैसला आज
मोदी उपनाम टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक से जुड़ी याचिका पर आज यानी सात जुलाई को फैसला आएगा। हाईकोर्ट की ओर से गुरुवार को जारी सूची के हिसाब से जस्टिस हेमंत प्रच्छक की कोर्ट शुक्रवार सुबह 11 बजे अपना फैसला सुनाएगी। इससे पहले राहुल ने पुनर्विचार याचिका दायर कर अपनी सजा पर रोक की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर
12 राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, ओडिशा समेत 12 राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, देश के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को मानसून एकदम आफत बनकर बरसा। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, यूपी और मध्य प्रदेश में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में नौ लोग मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
पूर्वांचल की 27 सीटों को साधेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर और वाराणसी से पूर्वांचल की 27 लोकसभा सीटों को साधेंगे। मोदी पूर्वांचल को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देंगे और चुनावी अभियान का आगाज भी करेंगे। मोदी के दौरे के साथ ही प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएंगे। अगस्त से प्रदेश में क्षेत्रवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं के चुनावी दौरे शुरू हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर