फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: हरियाणा में दिग्गजों के गढ़ में कम निकले वोटर...गिरा मतदान; चेन्नई के मरीना बीच पर भव्य एयर शो आज

Sun, 06 Oct 2024 06:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हरियाणा में 15वीं विधानसभा के चुनाव में राज्य के दिग्गज नेताओं की सीटों पर मतदान में गिरावट आई है। दिग्गजों के गढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले औसतन दस फीसदी तक मतदान गिरा है। राज्य में 66.96 फीसदी मतदान हुआ है। उधर, 92वां वायुसेना दिवस समारोह इस बार चेन्नई के मरीना बीच पर मनाया जा रहा है। 21 सालों में पहली बार, चेन्नई वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। 6 अक्तूबर को होने वाला इस बार यह समारोह पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा। इस मौके पर मरीना बीच पर एक शानदार एयर शो के साथ भारतीय वायुसेना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की भी कोशिश करेगी। इसके अलावा, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (एनईईटी-यूजी) 2024 परीक्षा पेपर के कथित लीक होने के मामले में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पटना की विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल चार्जशीट में सीबीआई ने 21 लोगों को आरोपी बनाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
वोट डालने के बाद अपनी मां के साथ ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में 15वीं विधानसभा के चुनाव में राज्य के दिग्गज नेताओं की सीटों पर मतदान में गिरावट आई है। दिग्गजों के गढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले औसतन दस फीसदी तक मतदान गिरा है। सावित्री जिंदल के चुनाव क्षेेत्र हिसार में करीब 7 फीसदी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ी-सापलां-किलोई में 5 फीसदी, अभय चौटाला के ऐलनाबाद में 5 फीसदी, राव नरबीर के बादशाहपुर में 3 फीसदी, दुष्यंत चौटाला की सीट उचाना कलां में 9 फीसदी और सीएम नायब सिंह सैनी के चुनाव क्षेत्र लाडवा में पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में 66.96 फीसदी मतदान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
भारतीय वायुसेना रचेगी इतिहास। - फोटो : अमर उजाला

चेन्नई के मरीना बीच पर आज होगा भव्य एयर शो
92वां वायुसेना दिवस समारोह इस बार चेन्नई के मरीना बीच पर मनाया जा रहा है। 21 सालों में पहली बार, चेन्नई वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। 06 अक्तूबर को होने वाला इस बार यह समारोह पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा। इस मौके पर मरीना बीच पर एक शानदार एयर शो के साथ भारतीय वायुसेना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की भी कोशिश करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

एनईईटी-यूजी पेपर लीक मामले में तीसरी चार्जशीट दाखिल
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (एनईईटी-यूजी) 2024 परीक्षा पेपर के कथित लीक होने के मामले में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पटना की विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल चार्जशीट में सीबीआई ने 21 लोगों को आरोपी बनाया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई

SAARC: जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान को लगाई फटकार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने  एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) को लेकर अहम टिप्पणी की है। विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस)  आगे नहीं बढ़ रहा है और पिछले कुछ साल में इसकी बैठकें भी नहीं हुई हैं क्योंकि इस क्षेत्रीय समूह का एक सदस्य सीमा पार आतंकवाद को लगातार बढ़ावा दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
सीएम योगी से मिला पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
अमेठी हत्याकांड: परिवार को नौकरी के अलावा जमीन और आर्थिक मदद भी देगी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार अमेठी में मारे गए रायबरेली निवासी शिक्षक सुनील के परिवार के एक आश्रित को नौकरी के साथ ही जमीन का पट्टा भी देगी। आर्थिक मदद भी की जाएगी। शिक्षक सुनील के पिता रामगोपाल, बहन सुनीता देवी और भाभी निशा देवी शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मिले। इस दौरान ऊंचाहार (रायबरेली) से सपा के बागी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स
उत्तराखंड में साइबर हमलों से निपटने के लिए साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। सीएम ने स्टेट डाटा सेंटर की स्कैनिंग पूरी कर जनहित से जुड़े विभागों की सभी वेबसाइट्स सोमवार तक सुचारू करने के निर्देश दिए। कहा, ऐसे मामलों की पुनरावृति रोकने, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए जल्द साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन किया जाए। आईटी क्षेत्र में काम कर रहीं केंद्र की सर्वश्रेष्ठ एजेंसियों के सहयोग से स्टेट डाटा सेंटर की सुरक्षा प्रणाली को और ज्यादा आधुनिक बनाने, तय समय में स्टेट डाटा सेंटर, ऑनलाइन साइट्स का सेफ्टी ऑडिट के भी निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर नाकाबंदी - फोटो : अमर उजाला

इस्राइल दूतावास में कार्यरत भारतीय कर्मचारियों का होगा पुलिस वेरीफिकेशन
इस्राइल-इरान युद्ध को देखते हुए एंबेसी ने दिल्ली पुलिस को एंबेसी में काम करने वाले भारतीय कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन कराने को कहा है। इस्राइल एंबेसी में करीब 15-20 भारतीय कर्मचारी व अधिकारी काम करते हैं। इनमें से काफी लोगों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया सहयोगी रहा। - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और मीडिया की भूमिका पर मंथन
मेरा रंग फाउंडेशन ने आठ वर्ष पूरे होने पर ‘महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और मीडिया की भूमिका’ विषय पर शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया।  इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में आयोजित संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया सहयोगी रहा। संगोष्ठी को लेखिका अणु शक्ति सिंह ने मॉडरेट किया। इस मौके पर गाजियाबाद की पूर्व महिला प्रधान अर्णिमा त्यागी को वर्ष 2024 के ‘’रंग साहस’’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
लेबनान में इस्राइली हमले जारी (फाइल) - फोटो : पीटीआई

इस्राइल के ताजा हवाई हमलों से दहला बेरूत
लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में शनिवार देर रात से रविवार तक इस्राइल ने बड़े पैमाने हवाई हमले किए। इस्राइली हमलों के चलते हुए धमाकों से पूरा बेरूत दहल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान कई किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी और लाल-सफेद रंग की चमक दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
शोपियां का अर्धनारीश्वर मंदिर... - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में शोपियां के अंतिम गांव में 21 साल बाद गूंजा जय भोलेनाथ
कश्मीर घाटी में बदले माहौल के बीच कश्मीरी पंडित फिर अपनी जड़ों से जुड़ने लगे हैं। आतंकवाद के दौर में वे जिन घरों और जमीनों को मजबूरन छोड़ आए थे, वे वहां दोबारा बसने के लिए उत्साहित हैं। खंडहर हो चुके अपनी धार्मिक आस्थाओं के केंद्र मंदिरों का जीर्णोद्धार कर रहे हैं। शनिवार को शोपियां जिले के अंतिम गांव नदीमर्ग में भी करीब 21 साल बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 6 October 2024 Updates On Amar Ujala
एम्स ने आईआईटी के साथ मिलकर वर्चुअल रियलिटी थेरेपी विकसित की है। - फोटो : अमर उजाला

अंगों में जान लाकर नन्हे चेहरों पर मुस्कान ला रहा है एम्स, नई थेरेपी का विकास
गर्भावस्था या जन्म के बाद मस्तिष्क के विकास के दौरान होने वाले विकार से खोए अंगों की जान फिर से लौटने की उम्मीद बंधी है। एम्स ने आईआईटी के साथ मिलकर वर्चुअल रियलिटी थेरेपी विकसित की है। इस थेरेपी के ट्रायल के दौरान मरीज के ऊपरी अंगों में सुधार दिखा है। उम्मीद है कि भविष्य में अंग में और सुधार हो सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed