फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel launches fresh air strikes in Lebanon blasts shake central Beirut

Israel-Lebanon: इस्राइल के ताजा हवाई हमलों से दहला बेरूत, कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई धमाकों की आवाज

Sun, 06 Oct 2024 06:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 06:07 AM IST
सार

लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि शनिवार को इस्राइल ने उत्तरी शहर त्रिपोली में अपना पहला हमला किया और इस्राइली सैनिकों ने दक्षिण में छापे मारे। इस्राइली सेना द्वारा कुछ निवासियों को भागने की चेतावनी देने के बाद, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हवाई अड्डे के करीब सहित कम से कम आठ हमले हुए।

विज्ञापन
Israel launches fresh air strikes in Lebanon blasts shake central Beirut
लेबनान में इस्राइली हमले जारी (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में शनिवार देर रात से रविवार तक इस्राइल ने बड़े पैमाने हवाई हमले किए। इस्राइली हमलों के चलते हुए धमाकों से पूरा बेरूत दहल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान कई किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी और लाल-सफेद रंग की चमक दिखाई दी। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, लेबनान के एक सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को कहा कि बेरूत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक इस्राइली हवाई हमले के बाद हिजबुल्ला के संभावित उत्तराधिकारी हशेम सफीद्दीन शुक्रवार से संपर्क से बाहर हो गए थे, जिसमें कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाया गया था। हालांकि, हिजबुल्ला ने सफीद्दीन पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन


लेबनानी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि मध्य बेरूत के दक्षिण में एक आवासीय क्षेत्र और हिजबुल्ला के गढ़ दहियाह पर शुक्रवार से इस्राइली हमलों ने बचावकर्मियों को बृहस्पतिवार रात के हमले की जगह का पता लगाने से रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबनान के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि शनिवार को इस्राइल ने उत्तरी शहर त्रिपोली में अपना पहला हमला किया और इस्राइली सैनिकों ने दक्षिण में छापे मारे। रॉयटर्स के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस्राइली सेना द्वारा कुछ निवासियों को भागने की चेतावनी देने के बाद, शनिवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हवाई अड्डे के करीब सहित कम से कम आठ हमले हुए।

इस्राइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने शनिवार को कहा कि इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में अपने जमीनी अभियान में 440 हिजबुल्ला लड़ाकों को मार गिराया है। इसके साथ ही 2000 हिजबुल्ला ठिकानों को नष्ट कर दिया है। हालांकि, हिजबुल्ला ने मरने वालों की संख्या जारी नहीं की है।



इस्राइल का कहना है कि उसने उत्तरी इस्राइल में अपने घरों में हजारों नागरिकों की सुरक्षित वापसी को सक्षम करने के लिए हिजबुल्ला पर अपना हमला तेज कर दिया है। इस्राइली अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान में अब तक नौ इस्राइली सैनिक मारे जा चुके हैं। 


लेबनानी अधिकारियों का कहना है कि इस्राइली हमलों के चलते सैकड़ों लेबनानी नागरिक मारे गए हैं। इसके अलावा, 12 लाख लोगों को अपने घरों से विस्थापन के लिए मजबूर होना पड़ा है, जो आबादी का लगभग एक चौथाई हिस्सा है। 

लेबनानी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्रिपोली में फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर शनिवार को हुए हमले में हमास के एक सदस्य, उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। फलस्तीनी समूह से संबद्ध मीडिया ने कहा कि हमले में उसके सशस्त्र विंग के नेता सईद अताल्लाह की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed