फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज संभल आ सकते हैं राहुल गांधी: चार जिलों को डीएम का पत्र; भारतीय नौसेना दिवस पर आज होगा भव्य आयोजन

Wed, 04 Dec 2024 07:40 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल आ सकते हैं। वह नई दिल्ली में हैं। वहां से बुधवार सुबह संभल के लिए रवाना हो सकते हैं। हालांकि उन्हें संभल जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गई है। उधर उन्हें रोकने के लिए संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को पड़ोसी जिलों बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपने जिले की सीमा पर ही रोक लें। जहां आज नौसेना दिवस है और ओडिशा का पुरी शहर इस खास दिन के लिए पूरी तरह से तैयार है। शहर को सुंदर तरीके से सजाया गया है, और बुधवार को महामहिम की उपस्थिति में यहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। भारतीय नौसेना आज पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर एक भव्य ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन आयोजित करेगी, जो नौसेना दिवस समारोह का हिस्सा है। नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी, और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी कार्यक्रम की मेज़बानी करेंगे। यह डेमोंस्ट्रेशन भारतीय नौसेना की क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा और भारत के समुद्री हितों की रक्षा में उसकी प्रतिबद्धता को उजागर करेगा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक तरफ भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वाणिज्यिक मिशन, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती मंगलवार को यहां शुरू हो गई। यह प्रक्षेपण चार दिसंबर को होना है।  बुधवार का प्रक्षेपण एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन होगा। न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड इसरो की वाणिज्यिक शाखा है जो ग्राहक यानों को प्रक्षेपण करेगा और इसने अपने नवीनतम मिशन के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से ऑर्डर हासिल किये हैं। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ की घोषणा करने के छह घंटे के अंदर ही इसे वापस लेने का फैसला किया।  इस फैसले को लेकर राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने कहा कि वे इसे वापस ले लेंगे।  बता दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति  सुक-योल ने मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घोषणा की थी, जिसमें देश में राष्ट्रीय आपातकाल और मार्शल लॉ की घोषणा की गई थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

 

Sambhal: आज संभल आ सकते हैं राहुल गांधी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
रायबरेली पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल आ सकते हैं। वह नई दिल्ली में हैं। वहां से बुधवार सुबह संभल के लिए रवाना हो सकते हैं। हालांकि उन्हें संभल जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गई है। उधर उन्हें रोकने के लिए संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को पड़ोसी जिलों बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपने जिले की सीमा पर ही रोक लें। पढ़े पूरी खबर..

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नौसेना दिवस: भव्य आयोजन में 15 युद्धपोत और 40 से अधिक विमान होंगे शामिल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
भारतीय नौसेना दिवस - फोटो : अमर उजाला

आज नौसेना दिवस है और ओडिशा का पुरी शहर इस खास दिन के लिए पूरी तरह से तैयार है। शहर को सुंदर तरीके से सजाया गया है, और बुधवार को महामहिम की उपस्थिति में यहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। भारतीय नौसेना आज पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर एक भव्य ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन आयोजित करेगी, जो नौसेना दिवस समारोह का हिस्सा है। नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी, और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी कार्यक्रम की मेज़बानी करेंगे। यह डेमोंस्ट्रेशन भारतीय नौसेना की क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा और भारत के समुद्री हितों की रक्षा में उसकी प्रतिबद्धता को उजागर करेगा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन

ISRO: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लिए इसरो के मिशन की उल्टी गिनती

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
इसरो - फोटो : एक्स

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वाणिज्यिक मिशन के लिए मंगलवार से 25 घंटे की उलटी गिनती जारी है। इस मिशन के तहत इसरो 4 दिसंबर यानी आज यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करेगा। पढ़े पूरी खबर..

South Korean: दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने वापस लिया मार्शल लॉ

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल - फोटो : एएनआई (फाइल)
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ की घोषणा करने के छह घंटे के अंदर ही इसे वापस लेने का फैसला किया।  इस फैसले को लेकर राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने कहा कि वे इसे वापस ले लेंगे।  बता दें कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति  सुक-योल ने मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घोषणा की थी, जिसमें देश में राष्ट्रीय आपातकाल और मार्शल लॉ की घोषणा की गई थी। पढ़े पूरी खबर...

Bangladesh: 'मोहम्मद यूनुस हैं बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम के मास्टरमाइंड'

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
मोहम्मद यूनुस और शेख हसीना - फोटो : ANI

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को सामूहिक हत्याओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मास्टरमाइंड बताया। उन्होंने यूनुस पर बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों, इस्कॉन स्थलों और अल्पसंख्यकों के अन्य धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। पढ़े पूरी खबर..

Prayagraj: अमर उजाला की मुहिम से जुड़ा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
संगम प्रयागराज - फोटो : adobe Stock

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में संगम को स्थान दिलाने की अमर उजाला की मुहिम से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी जुड़ गया है। परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संगम विश्व की दुर्लभ थाती है। इसे सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव महाकुंभ में 26 जनवरी को होने वाली धर्म संसद में भी लाएंगे। पढ़े पूरी खबर..

Benjamin Netanyahu: नेतन्याहू ने दिया डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

बीते साल हमास के हमले से शुरू हुई इस्राइल के साथ जंग थमने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। धीरे-धीरे इस जंग में कई और देश भी शामिल हो गए हैं। बावजूद इसके हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को रिहा कराने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में हमास द्वारा बंधकों को रिहा किए जाने को लेकर चेतावनी देते हुए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कड़ा बयान दिया था। जिस पर अब इस्राइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है। पढ़े पूरी खबर..

Baba Siddique Murder Case: राकांपा नेता की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता अनमोल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
अनमोल बिश्नोई - फोटो : ANI

राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अदालत में इस बात की जानकारी दी। पढ़े पूरी खबर..

Bengal: ममता सरकार की टैक्स आवंटन नियमों में बदलाव की मांग

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल सरकार ने टैक्स आवंटन के नियमो में बदलाव के साथ-साथ राज्यों को मिलने वाले हिस्से को भी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस विषय पर सोलहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने आयोग से राज्यों को करों का हस्तांतरण मौजूदा 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने क्षैतिज आवंटन के मानदंडों में महत्वपूर्ण बदलाव का भी प्रस्ताव दिया है। पढ़े पूरी खबर...

Report: मोबाइल मालवेयर हमलों में भारत शीर्ष पर; बड़े बैंकों के ग्राहकों पर सबसे ज्यादा खतरा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 December 2024 Updates On Amar Ujala
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

भारत में दुनिया के किसी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक मोबाइल मालवेयर हमले हो रहे हैं। इस मामले में भारत ने अमेरिका और कनाडा को भी पीछे छोड़ दिया है। चिंताजनक बात है कि एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस जैसे बड़े भारतीय बैंकों के मोबाइल ग्राहकों पर खतरा सबसे ज्यादा है। उन्हें निशाना बनाने के लिए फिशिंग के प्रयासों में बढ़ोतरी देखी गई है। पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed