Top News: आज जगमग हो उठेगी अयोध्या... प्रभु राम का होगा राजतिलक; पीएम मोदी गुजरात को देंगे 280 करोड़ की सौगात
अवधपुरी रघुनंदन आये, घर घर नारी मंगल गाये...अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा के खानि... रामचरित मानस में वर्णित ये पंक्तियां अयोध्या में साकार रूप लेती दिख रही हैं। लंका विजय के बाद प्रभु राम के मां सीता व लक्ष्मण के साथ अयोध्या आगमन की सूचना से अयोध्या चमक रही है। राम के स्वागत में रामनगरी का भव्य श्रृंगार किया गया है। बुधवार को रामकथा पार्क में राम का राज्याभिषेक होगा और सीएम योगी राजतिलक करेंगे। इस खुशी में राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप जलेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30-31 अक्तूबर को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और राज्य को 280 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। दूसरी तरफ, धनतेरस पर तेल वितरण कंपनियों (ओएमसी) ने पेट्रोल और डीजल पंप डीलरों को बड़ी सौगात दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल पंप डीलरों को कमीशन बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनियों ने पेट्रोल पर दिए जाने वाले कमीशन में 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल के कमीशन में 55 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोतरी की है। नया कमीशन 30 अक्तूबर से लागू होगा। तेल कंपनियों ने कहा है कि डीलरों का कमीशन बढ़ने के बाद भी डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। वहीं इंडियन ऑयल ने अंतरराज्यीय माल ढुलाई भाड़े को सुगम बनाया है। इससे राज्यों के भीतर विभिन्न बाजारों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा बिक्री मूल्य में कमी आएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
राम आएंगे : आज जगमग हो उठेगी अयोध्या... सीएम योगी करेंगे राजतिलक
अवधपुरी रघुनंदन आये, घर घर नारी मंगल गाये...अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा के खानि... रामचरित मानस में वर्णित ये पंक्तियां अयोध्या में साकार रूप लेती दिख रही हैं। लंका विजय के बाद प्रभु राम के मां सीता व लक्ष्मण के साथ अयोध्या आगमन की सूचना से अयोध्या चमक रही है। राम के स्वागत में रामनगरी का भव्य श्रृंगार किया गया है। बुधवार को रामकथा पार्क में राम का राज्याभिषेक होगा और सीएम याेगी राजतिलक करेंगे। इस खुशी में राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप जलेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
आज गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, 280 करोड़ की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30-31 अक्तूबर को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और राज्य को 280 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। पढ़ें पूरी खबर...
धनतेरस पर तेल कंपनियों की डीलरों को बड़ी सौगात, बढ़ेगा कमीशन
धनतेरस पर तेल वितरण कंपनियों (ओएमसी) ने पेट्रोल और डीजल पंप डीलरों को बड़ी सौगात दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल पंप डीलरों को कमीशन बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनियों ने पेट्रोल पर दिए जाने वाले कमीशन में 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल के कमीशन में 55 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोतरी की है। नया कमीशन 30 अक्तूबर से लागू होगा। तेल कंपनियों ने कहा है कि डीलरों का कमीशन बढ़ने के बाद भी डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। वहीं इंडियन ऑयल ने अंतरराज्यीय माल ढुलाई भाड़े को सुगम बनाया है। इससे राज्यों के भीतर विभिन्न बाजारों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा बिक्री मूल्य में कमी आएगी। पढ़ें पूरी खबर...
दीपावली पर दिल्ली के सभी अस्पतालों में हाई अलर्ट, ऑपरेशन थियेटर सक्रिय रहेंगे
दिवाली को लेकर एम्स, डॉ. राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग, लोकनायक, बाबा साहेब अंबेडकर, डीडीयू, जीटीबी सहित दिल्ली के सभी अस्पताल हाई अलर्ट पर रहेंगे। इन अस्पतालों के आपातकालीन विभाग में पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। अस्पतालों में ऐसे मरीजों के लिए अलग से बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। साथ ही जरूरत के आधार पर आईसीयू भी खाली रहेंगे। साथ ही ऑपरेशन थियेटर सक्रिय रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 7995 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, BJP-कांग्रेस के सबसे ज्यादा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 22 अक्तूबर को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया मंगलवार यानी 29 अक्तूबर को समाप्त हुई। इस बीच, 288 विधानसभा सीटों के लिए 7995 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें सत्तारूढ़ और विपक्षी खेमे के प्रमुख राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय शामिल हैं। भाजपा 148 और कांग्रेस 103 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...
आयुष्मान भारत : बुजुर्गों के लिए लंबे स्वस्थ जीवन का नया आधार
नेशनल ब्यूरो ऑफ इकॉनमिक रिसर्च के शोध पत्र “मेडिकल स्पेंडिंग ऑफ द यूएस ऑन एल्डरली” के मुताबिक, 70 से 90 वर्ष की आयु के बीच चिकित्सा व्यय दोगुने से अधिक हो जाता है। इस आयु वर्ग में जटिल स्वास्थ्य समस्याएं इस बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदारी होती हैं। इन लोगों के लिए एबी पीएम-जेएवाई लंबे स्वस्थ जीवन की गारंटी बन सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
Akhnoor Encounter: आकाश की आंखों देखी, पंजाबी में बात कर रहे थे आतंकी
आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए तीन छात्रों में से एक आकाश ने आंखों देखी बताई। आकाश का कहना है कि हम तीन थे। साथ में ही ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। मैं पानी पीने के लिए रुक गया। बाकी दो मंदिर परिसर में चले गए। कुछ देर बाद मैं भी मंदिर पहुंचा। अभी गेट से प्रवेश ही किया। सामने देखा कि आर्मी वर्दी में तीन लोग खड़े हैं। इनके पास मेरे साथ आए दोनों साथी भी थे। वे आपस में पंजाबी में बात कर रहे थे। मेरे साथियों से मोबाइल फोन मांग रहे थे। इतने में मैं और वे लोग आमने-सामने आ गए। मैं कुछ देर खड़ा रहा। वे मेरी तरफ देखकर मेरे साथियों से बात करते रहे। कुछ देर बाद मुझसे भी उन्होंने पंजाबी में बात की। मोबाइल फोन मांगा। मैंने भी मना कर दिया। उसी वक्त उन लोगों ने मेरे दोनों साथियों को भगा दिया और मुझे भी वहां से चले जाने को कहा। हम तीनों वहां से आ गए। पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण पर अहम फैसला, DETEC के साथ समझौते का नवीकरण
भारतीय रेलवे ने व्यवस्था में तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए स्विट्जरलैंड के साथ हस्ताक्षारित मूल समझौता ज्ञापन को रिन्यू किया। जिसको लेकर जारी आधिकारिय बयान में कहा गया है कि मंगलवार को स्विस परिसंघ के संघीय पर्यावरण, परिवहन, ऊर्जा और संचार विभाग (डीईटीईसी) के साथ दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को नवीनीकरण का रूप दिया गया। बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीनीकृत और औपचारिक रूप दिए गए एमओयू को रेलवे और विदेश मंत्रालयों से मंजूरी मिली है। पढ़ें पूरी खबर...
धनतेरस: सोने की ऊंची कीमतों का खरीदारी पर नहीं दिखा असर
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, धनतेरस पर दो दिन में देशभर के खुदरा बाजारों में करीब 60,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। यह पिछले साल धनतरेस पर हुई 50,000 करोड़ की खरीद-बिक्री से 20 फीसदी अधिक है। कुल बिक्री में अकेले दिल्ली की हिस्सेदारी 12-13 फीसदी रही। पढ़ें पूरी खबर...
दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे मुनव्वर फारुकी
त्योहार कोई भी हो, सिनेमा की दुनिया में अलग ही अंदाज में जश्न मनाया जाता है। अब दिवाली के मौके पर बॉलीवुड में एक के बाद एक पार्टी आयोजित हो रही हैं और सितारे उनकी शोभा बढ़ाने पहुंच रहे हैं। आज मंगलवार को धनतेरस के दिन इंडस्ट्री में दिवाली पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें अभिनेता वरुण धवन के साथ कई और नामी सितारे शामिल हुए। वहीं, बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी भी कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs NZ: अंतिम टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ेगा ये घातक गेंदबाज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला एक नवंबर से वानखेड़े में खेला जाएगा। भारत पहले ही इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुका है। अब खबर आई है कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा को आखिरी टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर, आधी आबादी के पास ट्रंप कार्ड!
अमेरिका में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जारी चुनावी मुकाबला अब फाइनल फेज में पहुंच चुका है। चुनाव में एक हफ्ते से कम वक्त बचा है और दोनों ही खेमे अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। इस चुनावी रेस में जीते कोई भी, मगर व्हाइट हाउस में एक रिकॉर्ड बनना तय है। डोनाल्ड ट्रंप जीते तो अमेरिका को इतिहास का सबसे उम्र दराज़ राष्ट्रपति मिलेगा। वहीं कमला हैरिस बाज़ी मारती हैं तो पहली बार अमेरिका में एक महिला राष्ट्रपति की सत्ता होगी। पढ़ें पूरी खबर...