फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: शारदीय नवरात्रि आज से; पराली से प्रदूषण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें...

Thu, 03 Oct 2024 07:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि रहती है। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और अनुष्ठान आरंभ होते हैं। नवरात्रि के पहले दिन देवी मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। इसके अलावा, पराली जलने से दिल्ली-एनसीआर में होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट आयोग की रिपोर्ट पर आज सुनवाई कर सकता है। वहीं सुप्रीम कोर्ट 1998 में बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्या में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह व आठ अन्य को बरी करने वाले पटना हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती वाली अपीलों पर भी बृहस्पतिवार को फैसला सुनाएगा। दूसरी तरफ, नेपाल और भारत, बांग्लादेश को बिजली निर्यात करने के लिए बृहस्पतिवार को लंबे समय से प्रतीक्षित त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते के तहत भारत को इसलिए शामिल किया गया गया, क्योंकि नेपाल और बांग्लादेश अपने क्षेत्र में बिजली वितरित करने के लिए भारत की ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
शारदीय नवरात्रि 2024 - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्रि आज से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि रहती है। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और अनुष्ठान आरंभ होते हैं। नवरात्रि के पहले दिन देवी मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

पराली से प्रदूषण मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी
पराली जलने से दिल्ली-एनसीआर में होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट आयोग की रिपोर्ट पर आज सुनवाई कर सकता है। वहीं सुप्रीम कोर्ट 1998 में बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्या में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह व आठ अन्य को बरी करने वाले पटना हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती वाली अपीलों पर भी बृहस्पतिवार को फैसला सुनाएगा। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आर महादेवन फैसला सुनाएंगे। शीर्ष अदालत ने 22 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

नेपाल, बांग्लादेश और भारत के बीच बिजली निर्यात पर त्रिपक्षीय समझौता आज
नेपाल और भारत, बांग्लादेश को बिजली निर्यात करने के लिए बृहस्पतिवार को लंबे समय से प्रतीक्षित त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते में नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (एनईए), भारत की एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) शामिल होंगे। इस समझौते के तहत भारत को इसलिए शामिल किया गया गया, क्योंकि नेपाल और बांग्लादेश अपने क्षेत्र में बिजली वितरित करने के लिए भारत की ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@ArvindKejriwal

लुटियन की दिल्ली में रहेंगे केजरीवाल, आप ने की आवास की पहचान
आप ने अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली में एक आवास की पहचान कर ली है। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़कर केजरीवाल अगले एक-दो दिन में सपरिवार शिफ्ट हो जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि फिरोज शाह रोड पर स्थित आप के दो राज्यसभा सांसदों के लिए आवंटित आवासों में से किसी एक में केजरीवाल रह सकते हैं। दोनों सांसदों के आवास रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय के नजदीक भी हैं। इससे पार्टी दफ्तर तक उनकी पहुंच आसान रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिहार में 12 जिलों में 10 लाख से अधिक आबादी प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

बिहार में बाढ़ का कहर, हिमाचल में भूस्खलन से कई सड़क मार्ग बंद
हिमाचल प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी हो गई है, लेकिन मंगलवार की देर रात मनाली जिले में धुंधी के पास भारी भूस्खलन से मनाली-लेह मार्ग लगभग 12 घंटे तक बंद रहा। वहीं, बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। नेपाल में मूसलाधारा बारिश से बेहाल बिहार के सीमांचल क्षेत्र के दर्जनभर जिले समेत सैकड़ों गांव पानी में डूबे हुए हैं। नदियां उफान पर हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्यों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधी नजर रख रहे हैं। एनडीआरए, एसडीआरएफ और सेना को भी बचाव कार्यों में लगाया गया है। उधर, नेपाल में वर्षाजनित घटनाओं में छह लोगों की माैत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
अभय चौटाला - फोटो : ANI

हरियाणा: इनेलो के गढ़ में अभय को चौधर बचाने की चुनौती
राजस्थान सीमा से सटे ऐलनाबाद में सियासी पारा गरम है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला को अपने गढ़ में कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल से कांटे की टक्कर मिल रही है। अभय लगातार चार बार से यहां विधायक हैं और पांचवीं बार अपनी चौधर कायम रखने के लिए जोर लगा रहे हैं। भाजपा से अमीरचंद, जजपा से अंजनी लढा व आप से मनीष भी ताल ठोक रहे हैं। जाट बहुल बागड़ी बेल्ट तय करेगी कि ऐलनाबाद में जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा। हालांकि, देहात से लेकर शहर तक इनेलो व कांग्रेस की जीत-हार पर ही कयासबाजी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराने जाते चुनावकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

घाटी में मतदान तो निपटा शांतिपूर्ण, लेकिन सरकार का सवाल भारी
राज्य में एक दशक से प्रतीक्षित विधानसभा चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। मतदाताओं ने पार्टियों और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया। तीन चरण में संपन्न चुनाव ने कई इतिहास बनाए। कश्मीर में पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनाव से ज्यादा वोटिंग हुई। राज्य में चार पूर्व मुख्यमंत्री हैं, पर इस बार सीएम चेहरे के रूप में कोई भी सामने नहीं आया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
इस्राइल के ईरान पर हमले (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर जी-7 देशों ने जारी किया बयान
जी-7 देशों - कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका - ने एक बयान जारी कर पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है और जोर देकर कहा है कि बढ़ते संघर्ष का कूटनीतिक समाधान 'अभी भी संभव है।' पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
राष्ट्रपति जो बाइडन और कमला हैरिस - फोटो : PTI

तूफान हेलेन से प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति बाइडन-कमला हैरिस
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने तूफान हेलेन से प्रभावित क्षेत्रों का बुधवार को हवाई दौरा किया। वहीं, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने तूफान से हुई तबाही को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए दक्षिण पूर्व के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की। बाइडन ग्रीनविले, दक्षिण कैरोलिना में उतरने के बाद हैलीकॉप्टर से उत्तरी कैरोलिना के प्रभावित हिस्सों का दौरा करने के लिए रवाना हो गए। वहीं, कमला हैरिस ने जॉर्जिया में रहकर तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया। दोनों नेताओं ने यह दौरा प्रभावित समुदायों को सहायता पहुंचाने और उनकी जरूरतों का आकलन करने के लिए किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 October 2024 Updates On Amar Ujala
आनंद विहार बस अड्डा file - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हॉट स्पॉट्स की हवा बेहद खराब श्रेणी में, आनंद विहार का AQI 400
प्रदूषण बढ़ने के साथ ही सरकारी एजेंसियों की नजर प्रदूषण के हॉट स्पॉट पर है। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए इन स्थलों की विशेष निगरानी का दावा है। नियमित निगरानी के लिए सरकार ने टीमों का गठन भी किया है। इसके बावजूद स्थिति सुधर नहीं पा रही है। बुधवार को जब प्रदूषण का स्तर औसत था तो हॉट स्पॉट की हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी के बीच रही। सबसे खराब स्थिति आनंद विहार की थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed