फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम आज किसानों के खातों में जमा करेंगे 22700 करोड़ रुपये; कल से इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Mon, 24 Feb 2025 07:14 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से देशभर के नौ करोड़ से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 22,700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा करेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में चौहान ने कहा, सोमवार को प्रधानमंत्री बिहार आएंगे और देशभर के नौ करोड़ 80 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि एक क्लिक से जमा करेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि छोटे किसानों के लिए वरदान है। चौहान ने यह भी कहा कि पीएम मोदी इस दौरान मखाना बोर्ड की स्थापना पर चर्चा करेंगे, जिसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल के केंद्रीय बजट में की थी। वर्तमान में मखाना किसानों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रौद्योगिकी के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 फरवरी से मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने जा रहा है। इन राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर असम समेत सभी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को भी उत्तर पश्चिम भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई और हवाएं भी चलीं। एक तरफ दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। दोनों पार्टियों ने सत्र के मद्देनजर अपनी रणनीति तय करने के लिए रविवार को अपने-अपने विधायक दल की बैठक की। 25 फरवरी को काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी। दूसरी ओर भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर दोनों देश करीब आठ महीने के अंतराल के बाद सोमवार से फिर बातचीत शुरू करने वाले हैं। वार्ता का ताजा दौर नई दिल्ली में शुरू होगा, जिसके तहत ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

PM Modi: पीएम आज किसानों के खातों में जमा करेंगे 22700 करोड़ रुपये

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से देशभर के नौ करोड़ से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 22,700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा करेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में चौहान ने कहा, सोमवार को प्रधानमंत्री बिहार आएंगे और देशभर के नौ करोड़ 80 लाख किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि एक क्लिक से जमा करेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि छोटे किसानों के लिए वरदान है। चौहान ने यह भी कहा कि पीएम मोदी इस दौरान मखाना बोर्ड की स्थापना पर चर्चा करेंगे, जिसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल के केंद्रीय बजट में की थी। वर्तमान में मखाना किसानों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रौद्योगिकी के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

Weather: कल से जम्मू-कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : एएनआई

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 फरवरी से मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने जा रहा है। इन राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर असम समेत सभी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को भी उत्तर पश्चिम भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई और हवाएं भी चलीं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

Delhi Assembly Session : विधानसभा का पहला सत्र आज से, कल पेश होगी CAG रिपोर्ट

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
सीएम रेखा गुप्ता और आतिशी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। दोनों पार्टियों ने सत्र के मद्देनजर अपनी रणनीति तय करने के लिए रविवार को अपने-अपने विधायक दल की बैठक की। 25 फरवरी को काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...

FTA: मुक्त व्यापार समझौते पर आज से फिर वार्ता शुरू करेंगे भारत-ब्रिटेन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
भारत-ब्रिटेन - फोटो : iStock

भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर दोनों देश करीब आठ महीने के अंतराल के बाद सोमवार से फिर बातचीत शुरू करने वाले हैं। वार्ता का ताजा दौर नई दिल्ली में शुरू होगा, जिसके तहत ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। पढें पूरी खबर..

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान से लिया 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार का बदला

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI
भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 42.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने वनडे करियर का 51वां शतक लगाया। वह 111 गेंद 100 रन बनाकर नाबाद रहे। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान विराट को शतक नहीं बनाने देने की साजिश रच रहा है। शाहीन वाइड पर वाइड फेंक रहे थे। 43वें ओवर में भारत को जीत के लिए चार रन और कोहली को शतक के लिए पांच रन चाहिए थे। 43वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। फिर अगली गेंद पर अक्षर ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर विराट ने चौका लगाकर शतक भी पूरा किया और भारत को जीत भी दिलाई। पढ़ें पूरी खबर..

Ukraine: 'मदद के बदले खनिज समझौते पर हस्ताक्षर का दबाव बना सकता है अमेरिका

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका वित्तीय मदद जारी रखने के एवज में यूक्रेन के खनिजों का इस्तेमाल करने के समझौते पर हस्ताक्षर का दबाव बना सकता है। रूस-यूक्रेन संघर्ष आरंभ होने के तीन साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा, यदि आपकी शर्त यह है कि यदि मैं समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता तो आप मदद नहीं देंगे तो बात साफ है। पढ़ें पूरी खबर...

Mahakumbh 2025 Live: आज मेले में चलेगा एक महाभियान और बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला
आज मेले का 43वां दिन है। 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं और आज भी यह क्रम जारी है। अब मेला समाप्ति में महज तीन दिन शेष हैं और अंतिम जिन यानी 26 फकवरी को महास्नान है इसलिए व्यवस्थाओं चाक-चौबंद की जा रही हैं। श्रद्धालुओं का उत्साह देख लगता है कि महाकुंभ में संगम स्नान करने वालों की संख्या 65 करोड़ पार हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

US: ट्रंप प्रशासन ने लिया USAID कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का फैसला

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) में 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है। साथ ही कई अन्य कर्मचारियों को छुट्टी पर भी भेजने की बात कही है। ट्रंप प्रशासन द्वारा यह कदम तब  उठाया गया है जबकि हाल ही में एक संघीय न्यायाधीश ने दुनिया भर में यूएसएआईडी के हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की अनुमति दी थी। पढ़ें पूरी खबर...

Accident news: भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ऑटो गहरे पानी में गिरे

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान ट्रक और ऑटो गहरे पानी में गिर गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो में लगभग दस से अधिक लोग सवार थे। लोगों को आशंका है कि इस दर्दनाक घटना में ऑटो में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है। स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा बाजार की है। पढ़ें पूरी खबर..

UP Board Exams : हिंदी के पेपर के साथ परीक्षाएं आज से, 17 जिले अतिसंवेदनशील

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2025 Updates On Amar Ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी का पेपर होगा। प्रदेश भर में 8140 केंद्रों पर 54 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 17 जिलों के संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी। एसटीएफ, एलआईयू आदि एजेंसियां परीक्षा को देखते हुए सक्रिय हैं। परीक्षाओं को पारदर्शी, सुरक्षित व नकलविहीन बनाने की तैयारी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने की है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर न केवल सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है, बल्कि परीक्षार्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed