फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskyy says may be forced to sign mineral agreement with US in exchange for continued aid

Ukraine: 'मदद के बदले खनिज समझौते पर हस्ताक्षर का दबाव बना सकता है अमेरिका'; जेलेंस्की ने किया सनसनीखेज दावा

Mon, 24 Feb 2025 12:24 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 24 Feb 2025 12:24 AM IST
सार

जेलेंस्की ने पहले अमेरिका के शुरुआती ऑफर को पूरी तरह ठुकरा दिया था। उनका कहना था कि इससे यूक्रेन को रूस के खतरे से अपनी सुरक्षा करने की गारंटी नहीं मिलती। जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि वह अमेरिका को यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों से लाभान्वित होने देने के लिए तैयार हैं लेकिन ट्रंप प्रशासन की ओर से इस मद में ऑफर की जा रही 500 अरब डॉलर की सहायता राशि उन्हें मंजूर नहीं है।

विज्ञापन
Zelenskyy says may be forced to sign mineral agreement with US in exchange for continued aid
वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका वित्तीय मदद जारी रखने के एवज में यूक्रेन के खनिजों का इस्तेमाल करने के समझौते पर हस्ताक्षर का दबाव बना सकता है। रूस-यूक्रेन संघर्ष आरंभ होने के तीन साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा, यदि आपकी शर्त यह है कि यदि मैं समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता तो आप मदद नहीं देंगे तो बात साफ है।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा, यदि हम पर दबाव डाला जाता है और हम इसके बिना कुछ नहीं कर सकते तो शायद हम इस दिशा में आगे बढ़ें... हालांकि मैं सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप से बात करना चाहता हूं। ट्रंप प्रशासन ने रूस के हमले से बचाने और हमले का जवाब देने के लिए यूक्रेन को दी गई मदद के बदले अब यूक्रेन को अपनी दुर्लभ खनिज संपदा तक अमेरिका को पहुंच देने का दबाव बनाना आरंभ किया है। इसके लिए ट्रंप के वार्ताकार कीव में मौजूद हैं।  
विज्ञापन


जेलेंस्की ने ठुकरा दिया था अमेरिका का ऑफर
गौरतलब है कि जेलेंस्की ने पहले अमेरिका के शुरुआती ऑफर को पूरी तरह ठुकरा दिया था। उनका कहना था कि इससे यूक्रेन को रूस के खतरे से अपनी सुरक्षा करने की गारंटी नहीं मिलती। जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि वह अमेरिका को यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों से लाभान्वित होने देने के लिए तैयार हैं लेकिन ट्रंप प्रशासन की ओर से इस मद में ऑफर की जा रही 500 अरब डॉलर की सहायता राशि उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा, मैं ऐसे किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करूंगा जिसकी कीमत यूक्रेन की दस पीढ़ियों को चुकानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज़ेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ, एंड्री यरमक, आर्थिक मंत्री यूलिया स्विरिडेंको के साथ रविवार की सुबह कीव फोरम से चले गए। यरमक ने इस फोरम मो संभावित सौदे पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के खनिज संसाधन एक बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं जो देश को सैन्य व अन्य सुरक्षा गारंटी दे सकते हैं।


 
नाटो सदस्यता और शांति की गारंटी के लिए राष्ट्रपति पद छोड़ दूंगा : जेलेंस्की
इससे पहले जेलेंस्की ने कहा था कि वह शांति स्थापना और नाटो सदस्यता की गारंटी मिलने पर राष्ट्रपति पद छोड़ सकते हैं। एक रिपोर्टर के इस तीखे सवाल के जवाब में कि क्या वह यूक्रेन में शांति के लिए अपना राष्ट्रपति पद छोड़ देंगे, जेलेंस्की ने कहा, वह ऐसा तभी करेंगे जब नाटो सैन्य गठबंधन की सुरक्षा छतरी के नीचे लड़ाई का स्थायी अंत हो जाएगा।

क्या वह शांति के लिए अपना पद छोड़ देंगे?
जेलेंस्की ने एक पत्रकार के इस सवाल पर कि क्या वह शांति के लिए अपना पद छोड़ देंगे? पर कहा, 'अगर शांति हासिल करने के लिए आपको वाकई मेरे पद छोड़ने की जरूरत है तो मैं तैयार हूं। मैं इसे नाटो के लिए छोड़ सकता हूं।'


ट्र्रंप और पुतिन के सुझाव के बीच अहम टिप्पणी 
जेलेंस्की का बयान ऐसे वक्त आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हाल के बयानों के बीच आया है। दोनां ने सुझाव दिया था कि यूक्रेन में चुनाव होने चाहिए, जबकि यूक्रेनी कानून मार्शल लॉ के दौरान चुनाव कराने पर रोक लगाता है।

सुबह किया था यह दावा
इससे पहले रविवार को ही जेलेंस्की ने कहा था कि रूस ने शनिवार रात यूक्रेन में 267 स्ट्राइक ड्रोन दागे, जो युद्ध के किसी भी अन्य हमले से ज्यादा हैं। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि 13 यूक्रेनी क्षेत्रों में 138 ड्रोन मार गिराए गए। इस दौरान तीन बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागी गईं। शहर के सैन्य प्रशासन के अनुसार, क्रिवी रिह शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed