फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम मोदी का UN में संबोधन आज, पंजाब में पांच मंत्री लेंगे शपथ; श्रीलंका की कमान संभालेंगे दिसानायके

Mon, 23 Sep 2024 06:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ राउंड टेबल बैठक भी की। आज प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ फ्यूचर को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, पंजाब के मंत्रिमंडल में सोमवार को बड़े फेरबदल की तैयारी है। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी में कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों के शपथ समारोह को लेकर रविवार शाम से ही तैयारियां शुरू कर दी गई। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि मौजूदा मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है, जबकि संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह मंत्रिमंडल में नए चेहरे के साथ पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी की गई है। उधर, श्रीलंका के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव का फैसला दूसरे दौर की मतगणना से हुआ। इसमें वामपंथी अनुरा कुमारा दिसानायके (56) विजेता घोषित किए गए। श्रमिक के घर जन्मे दिसानायके श्रीलंका के पहले वामपंथी राष्ट्रपति होंगे। वह सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
कुवैत और नेपाल के शीर्ष नेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : एएनआई

 पीएम मोदी आज UNGA में समिट ऑफ फ्यूचर को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ राउंड टेबल बैठक भी की। आज प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ फ्यूचर को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में पांच नए चेहरे आज लेंगे मंत्री पद की शपथ
पंजाब के मंत्रिमंडल में सोमवार को बड़े फेरबदल की तैयारी है। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी में कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों के शपथ समारोह को लेकर रविवार शाम से ही तैयारियां शुरू कर दी गई। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि मौजूदा मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है, जबकि संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह मंत्रिमंडल में नए चेहरे के साथ पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
अनुरा कुमार दिसानायके - फोटो : ANI

पहले वामपंथी राष्ट्रपति दिसानायके आज संभालेंगे श्रीलंका की कमान
श्रीलंका के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव का फैसला दूसरे दौर की मतगणना से हुआ। इसमें वामपंथी अनुरा कुमारा दिसानायके (56) विजेता घोषित किए गए। श्रमिक के घर जन्मे दिसानायके श्रीलंका के पहले वामपंथी राष्ट्रपति होंगे। वह सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : X @cmohry

युवाओं की भर्ती का परिणाम पहले जारी करूंगा, शपथ बाद में लूंगा: नायब सैनी
हरियाणा में ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव की गहमागहमी चरम पर पहुंचने लगी है, सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है। भाजपा की ओर से फिर से मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए गए नायब सिंह सैनी के कंधों पर हरियाणा में सत्ता में वापसी कराने का दारोमदार है। जीत की हैट्रिक को लेकर वह आश्वस्त हैं और विपक्षी दलों पर आक्रामक। चुनावी मुद्दों, विपक्षी दलों के दावों, भाजपा के संकल्पों को पूरा करने के रोडमैप और पार्टी में परिवारवाद से लेकर बगावत तक के विषयों पर नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर अमर उजाला की विशेष बातचीत... पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पॉक्सो के तहत बाल पोर्नोग्राफी देखना अपराध है या नहीं, सुप्रीम फैसला आज
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा, जिसमें कहा गया है कि केवल बाल पोर्नोग्राफी डाउनलोड करना और देखना पॉक्सो अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत अपराध नहीं है। मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
अमेरिका में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दुनिया को बर्बाद करने में भारत की भूमिका नहीं: नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क के नासाउ कोलिसियम इनडोर स्टेडियम पहुंचे। उनके यहां पहुंचने से पहले भारतवंशी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं । इसके बाद पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अर्थव्यवस्था, पर्यावरण से लेकर वैश्विक संकटों समेत अनेक मुद्दों पर भारत के रुख को दुनिया के सामने रखा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : एएनआई (फाइल)

सीएम नायडू ने कहा- तिरुमाला में हुए अपवित्र काम, अब SIT जांच होगी
आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति बालाजी के लड्डुओं के घी में पशु वसा के कथित इस्तेमाल को लेकर खड़ा हुए विवाद के बीच सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तिरुमाला मंदिर में बीते पांच साल में कई अपवित्र काम हुए। इसका भक्तों ने विरोध भी किया। नायडू ने कहा कि उन्होंने अनियमितताओं की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का फैसला किया है। नायडू ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार के दौरान टीटीडी बोर्ड में नियुक्तियां ‘‘जुआ’’ की तरह हो गई थीं और ऐसे लोगों को नियुक्त करने के उदाहरण हैं, जिनकी कोई आस्था नहीं थी और बोर्ड में गैर-हिंदुओं को वरीयता दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
शतरंज ओलंपियाड 2024 - फोटो : @FIDE_chess

पुरुषों के बाद महिलाओं ने भी शतरंज ओलंपियाड में जीता स्वर्ण
भारतीय महिला टीम ने बुडापेस्ट में जारी शतरंज ओलंपियाड 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले पुरुष टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अब महिलाओं ने भारत को दोहरी खुशी दी है। महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, तानिया सचदेव शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
जल्द होगी बढ़े डीए की घोषणा। - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले बोनस और डीए वृद्धि की घोषणा
प्रदेश सरकार अपने कर्मियों के लिए दिवाली से पहले डीए और बोनस का उपहार दे सकती है। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, संबंधित फाइल तैयार की जा रही है। बोनस का लाभ करीब 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा, जबकि महंगाई भत्ता (डीए) वृद्धि के दायरे में 15 लाख राज्य कर्मी और शिक्षक आएंगे। डीए को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 54 प्रतिशत किया जाएगा। इसके लाभ की गणना जुलाई माह से की जाएगी। वहीं, बोनस की गणना बेसिक पे और डीए के आधार पर की जाती है। पिछले साल बोनस के रूप में राज्य कर्मियों को करीब 7 हजार रुपये मिले थे। नॉन गजेटेड अफसरों को बोनस दिए जाने का प्रावधान है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

बडगाम में पीडीपी की मजबूत किलाबंदी...घिरे उमर अब्दुल्ला
बडगाम बाजार में धार्मिक और सियासी नारे गूंज रहे हैं। यहां चुनावी मौसम में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह लाल और हरी झंडियां लहरा रही हैं। थोड़ी ही देर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष और यहां से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला बाजार के पार्क में होने वाले जलसे में पहुंचने वाले हैं। खिली धूप के बीच एक छोटे गश्ती दस्ते ने उत्सुकता के साथ जुटी भीड़ की सुरक्षा पर पैनी नजर बना रखी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 September 2024 Updates On Amar Ujala
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और एयर स्ट्राइक की तस्वीर (फाइल) - फोटो : एएनआई

इस्राइल ने हिजबुल्ला के 400 ठिकानों पर की बमबारी, रॉकेट लॉन्चर नष्ट किए
गाजा युद्ध का दंश झले रहे पश्चिम एशिया के एक और मोर्चे पर वार-पलटवार तेज हो गया है। लेबनान समर्थक हिजबुल्ला ने रविवार को उत्तरी इस्राइल के भीतरी व व्यापक क्षेत्र में 115 से अधिक रॉकेट दागे। इसके जवाब में इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने हिजबुल्ला के 400 के करीब ठिकानों पर बमबारी की। इनमें हिजबुल्ला के रॉकेट लॉन्चर शामिल थे। इस्राइल के इस हमले को करीब एक साल से जारी संघर्ष की सबसे भीषण बमबारी माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed