फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: महाकुंभ का औपचारिक समापन आज; असम में आधी रात को आया भूकंप और चैंपियंस ट्राफी से इंग्लैंड बाहर

Thu, 27 Feb 2025 07:04 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 07:04 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाकुंभ नगर। पैंतालीस दिनों तक चलने वाले महाकुंभ मेले के समापन की औपचारिक घोषणा आज होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व कीर्तिमान के सर्टिफिकेट मिलने की भी उम्मीद है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि प्रमाणपत्र देंगे। वहीं असम के मोरीगांव में आधीरात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां गुरुवार को रात करीब 2.25 बजे लोगों को धरती हिलती महसूस हुई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज़ की गई है। एक तरफ सीएजी रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में रखने के बाद आज इस मुद्दे पर चर्चा होगी। सदन के सदस्य रिपोर्ट के हवाले से विपक्ष को घेरेंगे। वहीं, विपक्ष ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की है। इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। विधानसभा की कार्यसूची में कहा गया है कि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा प्रस्तावित करेंगे। भाजपा विधायक गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे। इसके बाद सदन के सदस्य बतौर उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट को चुनेंगे। तो दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने आज के लिए भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश और हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना भी जताई है। साथ ही कहा है कि गुजरात, मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में इस दौरान गर्मी पड़ेगी और उमस भी बना रहेगा। वहीं, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, यूपी, सिक्किम, असम, केरल और तमिलनाडु में बारिश और हिमपात को लेकर यलो अलर्ट है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Mahakumbh: महाकुंभ का औपचारिक समापन आज

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ नगर। पैंतालीस दिनों तक चलने वाले महाकुंभ मेले के समापन की औपचारिक घोषणा आज होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व कीर्तिमान के सर्टिफिकेट मिलने की भी उम्मीद है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि प्रमाणपत्र देंगे। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

Earthquake: असम में आधी रात को कांपी धरती; मोरीगांव में आया भूकंप

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
भूकंप के झटके - फोटो : पीटीआई
असम के मोरीगांव में आधीरात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां गुरुवार को रात करीब 2.25 बजे लोगों को धरती हिलती महसूस हुई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज़ की गई है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

Delhi Assembly : सीएजी रिपोर्ट पर आज विपक्ष को घेरेगा सत्ता पक्ष

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली विधानसभा में पेश की गई सीएजी रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सीएजी रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में रखने के बाद आज इस मुद्दे पर चर्चा होगी। सदन के सदस्य रिपोर्ट के हवाले से विपक्ष को घेरेंगे। वहीं, विपक्ष ने विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की है। इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। विधानसभा की कार्यसूची में कहा गया है कि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा प्रस्तावित करेंगे। भाजपा विधायक गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे। इसके बाद सदन के सदस्य बतौर उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट को चुनेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

Weather: जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश-बर्फबारी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने आज के लिए भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश और हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना भी जताई है। साथ ही कहा है कि गुजरात, मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में इस दौरान गर्मी पड़ेगी और उमस भी बना रहेगा। वहीं, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, यूपी, सिक्किम, असम, केरल और तमिलनाडु में बारिश और हिमपात को लेकर यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर...

AFG vs ENG: इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर, अफगानिस्तान की पहली जीत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : @ACBofficials
इब्राहिम जादरान की शतकीय और अजमतुल्लाह उमरजई की घातक गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राशिद खान के नेतृत्व वाली टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 325 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 317 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने आठ रन से मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर...

राजनीति: मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये NDA ने चुनाव से पहले दुरुस्त किए गठबंधन के कील-कांटे

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिहार में कैबिनेट विस्तार। - फोटो : अमर उजाला

बजट सत्र से दो दिन और विधानसभा चुनाव से आठ महीने पूर्व भाजपा और जदयू ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये गठबंधन के कील-कांटे दुरुस्त कर लिए हैं। चुनाव में सीएम नीतीश कुमार ही राज्य में एनडीए का चेहरा होंगे। गठबंधन हिंदुत्व के साथ ही विकास को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाएगा। हालांकि, विस्तार में सभी सात सीटें हासिल कर भाजपा ने सरकार में अपनी धमक कायम रखने का संदेश दिया है। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार का करीब एक साल से इंतजार किया जा रहा था। पढें पूरी खबर..

Mahakumbh 2025 : सनातन परंपरा का वैश्विक विस्तार, महाकुंभ में संगम तट पर सिमटी दुनिया

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में संगम पर उमड़ा आस्था का जनज्वार। - फोटो : अमर उजाला।

सनातनी परंपरा की धर्म ध्वजा को पूरी दुनिया में विस्तार देने वाला 45 दिनों तक चलने वाला महाकुंभ बुधवार को संपन्न हो गया। हालांकि, मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के अविरल तट पर आस्था का जन प्रवाह अब भी बना हुआ है। पौष पूर्णिमा से महाशिवरात्रि के बीच चलने वाला यह आयोजन 66 करोड़ से अधिक सनातनियों के समागम का साक्षी बना। पढ़ें पूरी खबर..

UN: यूएन में भारत ने पाकिस्तान को फिर लताड़ा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
संयुक्त राष्ट्र की बैठक - फोटो : ANI
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। भारत ने कहा कि पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र है जो अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर रहता है और आतंकवाद फैलाने के लिए अपने सैन्य-आतंकवादी नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। पढ़ें पूरी खबर...

US: पहली कैबिनेट बैठक में ट्रंप का जेलेंस्की को सख्त संदेश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोडिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

अमेरिका की सत्ता में दोबारा लौटने के बाद से ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। उनके इन फैसलों का असर वैश्विक राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था तक पर देखा जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने यूक्रेन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने का ख्वाब छोड़ दे। ट्रंप ने कहा कि पश्चिमी सैन्य गठबंधन नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की आकांक्षा तर्कसंगत नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

US: ट्रंप प्रशासन का कर्मचारियों को कम करने पर जोर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एक नया ज्ञापन जारी किया है, जिसके तहत संघीय एजेंसियों को अपने कर्मचारियों की संख्या कम करने की योजना तैयार करनी होगी। इस ज्ञापन में सरकारी कार्यबल को कम करने के प्रशासन की कवायद पर जोर दिया गया है। इस ज्ञापन का उद्देश्य संघीय कार्यबल में कटौती करना है, जिसे ट्रंप अपने प्रशासन के लिए एक बड़ी बाधा मानते हैं। पहले ही हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया गया है, और अब प्रशासन सिविल सेवा सुरक्षा वाले कर्मचारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed