{"_id":"67bf51289e9af7836b04da0f","slug":"afg-vs-eng-champions-trophy-2025-afghanistan-vs-england-match-result-scorecard-gaddafi-stadium-updates-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFG vs ENG: इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर, अफगानिस्तान की पहली जीत, इब्राहिम जादरान के बाद अजमतुल्लाह उमरजई चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs ENG: इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर, अफगानिस्तान की पहली जीत, इब्राहिम जादरान के बाद अजमतुल्लाह उमरजई चमके
Wed, 26 Feb 2025 11:06 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:06 PM IST
सार
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राशिद खान के नेतृत्व वाली टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 325 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 317 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने आठ रन से मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड
- फोटो : @ACBofficials
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इब्राहिम जादरान की शतकीय और अजमतुल्लाह उमरजई की घातक गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। बुधवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राशिद खान के नेतृत्व वाली टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 325 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 317 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने आठ रन से मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड
- फोटो : @ACBofficials
इंग्लैंड का सफर समाप्त
जोस बटलर की टीम का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से हराया था। अब टीम को अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला शनिवार (1 मार्च) को कराची में खेला जाएगा। वहीं, अफगानिस्तान ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ग्रुप बी की तालिका में राशिद खान की टीम दो अंक और -0.990 के नेट रनरेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है जबकि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर हैं। अब अफगानिस्तान को अपना तीसरा मुकाबला शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।
पहले भी इंग्लैंड को हरा चुकी है राशिद खान की टीम
यह पहला मौका नहीं है जब अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में धूल चटाई है। इससे पहले हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम ने इंग्लैंड को वनडे विश्व कप 2023 में दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कभी न भूलने वाली शिकस्त दी थी। उस मैच में अफगानिस्तान ने रहमनुल्लाह गुरबाज की 80 रनों की दमदार पारी की बदौलत इंग्लिश टीम के सामने 285 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में जोस बटलर के नेतृत्व वाली टीम 40.3 ओवर में 215 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। यह मुकाबला अफगानिस्तान ने 69 रनों से जीता था। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड सातवें पायदान पर रही थी।

अफगानिस्तान की टीम
- फोटो : @ACBofficials
उरमजई ने बरपाया कहर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने आखिरी दम तक कोशिश की लेकिन अफगानी गेंदबाजों के हाथों उसे शिकस्त मिली। अजमतुल्लाह उमरजई इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने 19 के स्कोर पर ही फिल सॉल्ट को पवेलियन भेज दिया था। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद मोहम्मद नबी ने जैमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज को उमरजई के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बनाकर लौटे। टीम को तीसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने बेन डकेट (38) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।

जो रूट
- फोटो : @englandcricket
रूट ने जड़ा शतक
इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों में 120 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला। उनके अलावा हैरी ब्रूक ने 25, जोस बटलर ने 38, लियाम लिविंगस्टोन ने 10, जैमी ओवरटन ने 32, जोफ्रा आर्चर ने 14, आदिल राशिद ने पांच और मार्क वुड ने दो* रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए उमरजई के अलावा मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए जबकि फजलहक फारुकी, राशिद खान और गुलबदीन नईब को एक-एक सफलता मिली।

जोफ्रा आर्चर
- फोटो : @englandcricket
आर्चर ने दिए शुरुआती झटके
इससे पहले, अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान के 177 रनों की पारी की मदद से अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 326 रनों का लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शुरुआत में ही अफगानिस्तान को तीन झटके दिए। हालांकि, जादरान ने शाहिदी के साथ मिलकर पारी को संभाला और ऐतिहासिक पारी खेली जिससे अफगानिस्तान 50 ओवर में सात विकेट पर 325 रन बनाने में सफल रहा।

इब्राहिम जादरान
- फोटो : अमर उजाला
जादरान ने मचाया धमाल
शुरुआती झटकों के बाद जादरान ने कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की। शाहिदी के आउट होने के बाद भी जादरान अपनी पारी को संभाला और शतक जड़ा। इसके बाद भी उन्होंने रन गति धीमी नहीं पड़ने दी। जादरान ने 146 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और छह छक्के लगाए और चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने में सफल रहे। अफगानिस्तान और इंग्लैंड दोनों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है।
अफगानिस्तान के लिए जादरान के अलावा अजमातुल्लाह ओमरजई ने 41 रन, शाहिदी ने 40 रन और मोहम्मद नबी ने 24 गेंदों पर 40 रन बनाए। वहीं, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 6, सेदिकुल्लाह अटल ने 4 और रहमात शाह 4 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि लियाम लिविंगस्टोन को दो विकेट और जैमी ओवरटन तथा आदिल राशिद को एक-एक विकेट मिला।