Top News: आज होगी गोवर्धन पूजा; अमेरिका के साथ भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ की होगी शुरुआत
ब्रज में शनिवार को मंदिरों और घरों में गोवर्धन महाराज का पूजन किया जाएगा। गोवर्धन पूजन के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें दिन में अन्नकूट यानी कच्चा प्रसाद बनाकर आराध्य का भोग लगाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि शनिवार को गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज स्थापित करने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 से 9.23 बजे तक है। शाम को गोवर्धन पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 से रात 8.15 तक है। इसके अलावा, अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ के लिए भारतीय सेना की 45 सदस्यीय टुकड़ी शुक्रवार को इडाहो रवाना हुई। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास का यह 15वां संस्करण है, जो इडाहो में 2 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा। इस अभ्यास का मकसद रेगिस्तान और अर्ध-रेगिस्तानी वातावरण में संयुक्त विशेष बलों के संचालन और संयुक्त क्षमताओं को विकसित करना है। उधर, चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12.05 बजे पर बंद होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
ब्रज के मंदिर और घरों में गोवर्धन पूजा आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त
ब्रज में शनिवार को मंदिरों और घरों में गोवर्धन महाराज का पूजन किया जाएगा। गोवर्धन पूजन के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें दिन में अन्नकूट यानी कच्चा प्रसाद बनाकर आराध्य का भोग लगाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि शनिवार को गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज स्थापित करने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 से 9.23 बजे तक है। शाम को गोवर्धन पूजन का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 से रात 8.15 तक है। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत शुक्रवार शाम 6.16 पर शुरू हो गई और तिथि का समापन शनिवार रात 8.21 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार इस बार गोवर्धन और अन्नकूट का त्योहार 2 नवंबर को ही मनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका के साथ भारत का ‘वज्र प्रहार’ संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से
अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ के लिए भारतीय सेना की 45 सदस्यीय टुकड़ी शुक्रवार को इडाहो रवाना हुई। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास का यह 15वां संस्करण है, जो इडाहो में 2 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा। इस अभ्यास का मकसद रेगिस्तान और अर्ध-रेगिस्तानी वातावरण में संयुक्त विशेष बलों के संचालन और संयुक्त क्षमताओं को विकसित करना है। यह भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के बीच इस साल का दूसरा अभ्यास होगा, इससे पहले सितंबर में राजस्थान में ‘युद्ध अभ्यास’ आयोजित किया गया था। इसमें दोनों देशों की ओर से 45-45 कर्मी शामिल होंगे। अभ्यास का पिछला संस्करण दिसंबर 2023 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट
चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12.05 बजे पर बंद होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
10 वर्षों में दूसरी बार दिवाली पर हवा में कम घुला जहर
मौसमी दशाएं अनुकूल होने से इस दिवाली दिल्ली-एनसीआर की हवा दमघोंटू नहीं रही। दस सालों में दूसरी बार दिल्ली की हवा में आतिशबाजी का जहर कम घुला। हालांकि, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में 339 दर्ज किया गया। इससे पहले 2022 में एक्यूआई 302 दर्ज किया गया था। एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा खराब रही। पढ़ें पूरी खबर...
कब और क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? जानिए अन्नकूट का महत्व और मान्यताएं
पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस बार 29 अक्तूबर को धनतेरस मनाया गया। वहीं दीपावली 31 अक्तूबर और 1 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व आता है। गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति और मानवता के बीच संबंध को बताता है। ये त्योहार दिवाली के अगले दिन यानी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
टीबी की लड़ाई में वैश्विक हीरो बना भारत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने टीबी संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में भारत को वैश्विक हीरो बताया। बीते सप्ताह जारी वैश्विक टीबी रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि साल 2015 के बाद भारत की छलांग ऐतिहासिक है। ऐसी प्रगति अब तक किसी और देश में देखी नहीं गई। दुनिया के बाकी देशों को भी भारत से सीख लेने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर...
मालदीव की डूबती अर्थव्यवस्था को भारत के सहारे की आस
खस्ताहाल मालदीव सरकार को उम्मीद है कि 2025 में उसे विदेशी वित्तीय मदद का एक बड़ा हिस्सा मिलेगा। इसमें से उसे कुल विदेशी मदद का 72 फीसदी (करीब 1.6 अरब मालदीवियन रूफिया यानी 8.76 अरब रुपये) भारत से मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
स्पेन में तूफान और बारिश का कहर बरकरार, मुर्दाघर में तब्दील हुआ न्यायालय
स्पेन में इन दिनों तूफान और बारिश ने कोहराम मचा हुआ है। जिसको लेकर आए भयंकर बाढ़ के कारण 200 से अधिक लोगों की जान चली गई है। क्षेत्रीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, इस तूफान में सबसे अधिक तबाही वालेंसिया क्षेत्र में हुई है, जहां 202 लोगों की मौत हुई है। यह घटना स्पेन की सबसे घातक प्राकृतिक आपदाओं में से एक मानी जा रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
बिहार सम्पर्क क्रांति में बम की खबर से हड़कंप: गोंडा में ट्रेन रोककर की गई तलाशी
दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 12565- अप बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कम्प मच गया। आनन-फानन गोंडा जंक्शन में ट्रेन को रोककर गहन तलाशी की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता व फायर की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, एएसपी मनोज रावत व अन्य अफसर जांच कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
इस साल 28,000 यात्रियों ने किए आदि कैलाश के दर्शन
धारचूला की व्यास घाटी स्थित ओम पर्वत और आदि कैलाश दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल अब तक 28,000 से अधिक यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से दीप पर्व के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...