फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   This year 28,000 pilgrims visited Adi Kailash

Pithoragarh : इस साल 28,000 यात्रियों ने किए आदि कैलाश के दर्शन, धार्मिक पर्यटन में तेजी आने की उम्मीद

Sat, 02 Nov 2024 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 06:22 AM IST
सार

इस साल अब तक 28,000 से अधिक यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से दीप पर्व के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
This year 28,000 pilgrims visited Adi Kailash
आदि कैलाश का विहंगम दृश्य। संवाद

विस्तार

धारचूला की व्यास घाटी स्थित ओम पर्वत और आदि कैलाश दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल अब तक 28,000 से अधिक यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना होने से दीप पर्व के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा के बाद से ही देश के विभिन्न प्रांतों से यात्रियों का यहां पहुंचना जारी है। धारचूला तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीजन में प्रतिदिन करीब 300 यात्रियों के इनर लाइन पास बनाए गए। दीपावली सीजन में भी यात्रियों का आना जारी रहा। अब दीप पर्व के बाद एक बार फिर से यात्रा में तेजी आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ओम पर्वत, आदि कैलाश धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र बनने से होम स्टे, होटल और वाहन संचालकों का कारोबार भी तेजी से फल-फूल रहा है। दारमा घाटी तक पहुंच सुगम होने से करीब 5000 यात्रियों ने पंचाचूली ग्लेशियर के दर्शन किए। इस सीजन में केएमवीएन की आदि कैलाश यात्रा तो बंद हो चुकी है लेकिन निजी टूर ऑपरेटर के यात्री काफी संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकोड़ी और मुनस्यारी को पसंद कर रहे हैं बंगाली पर्यटक
सीमांत जिले में इस समय बंगाली पर्यटकों का सीजन चल रहा है। केएमवीएन पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पर्यटक आवास गृहों की बुकिंग करा रहे हैं। अधिकांश बंगाली पर्यटक अल्मोड़ा, बागेश्वर से चौकाेड़ी पहुंचते हैं। क्षेत्र में घूमकर पर्यटक मुनस्यारी पहुंच हिमालय का सौंदर्य निहारते हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद बंगाली सीजन में तेजी आने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed