फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives expected to get 72 percent of foreign financial assistance from India

उम्मीद: मालदीव की डूबती अर्थव्यवस्था को भारत के सहारे की आस, मोदी सरकार से 72 फीसदी कर्ज मिलने का है भरोसा

Sat, 02 Nov 2024 05:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, माले
एजेंसी, माले Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 05:06 AM IST
सार

मालदीव सरकार के इस बजट में भारत की मदद सबसे अहम है, क्योंकि उसे दूसरे सबसे बड़े सहयोगी चीन से लगभग 22 फीसदी मदद (कुल 2.74 अरब रूपये ) मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा जापान, पाकिस्तान, सऊदी अरब और नीदरलैंड्स जैसे अन्य देश भी छोटी-मोटी आर्थिक मदद देंगे। 

विज्ञापन
Maldives expected to get 72 percent of foreign financial assistance from India
पीएम मोदी से मुलाकात करते मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू। (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

खस्ताहाल मालदीव सरकार को उम्मीद है कि 2025 में उसे विदेशी वित्तीय मदद का एक बड़ा हिस्सा मिलेगा। इसमें से उसे कुल विदेशी मदद का 72 फीसदी (करीब 1.6 अरब मालदीवियन रूफिया यानी 8.76 अरब रुपये) भारत से मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


समाचार पोर्टल अधाधु डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बात बृहस्पतिवार को द्वीप राष्ट्र की संसद में प्रस्तावित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सरकार के 2025 के प्रस्तावित बजट का हिस्सा है। इस प्रस्तावित बजट में राष्ट्रपति मुइज्जू के नेतृत्व वाली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय अनुदान सहायता के तौर पर कुल 2.25 अरब मालदीवियन रूफिया (एमवीआर) यानी 12.32 अरब रुपये मिलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


चीन जापान, पाकिस्तान, सऊदी अरब और नीदरलैंड्स से भी उम्मीदें
मालदीव सरकार के इस बजट में भारत की मदद सबसे अहम है, क्योंकि उसे दूसरे सबसे बड़े सहयोगी चीन से लगभग 22 फीसदी मदद (कुल 2.74 अरब रूपये ) मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा जापान, पाकिस्तान, सऊदी अरब और नीदरलैंड्स जैसे अन्य देश भी छोटी-मोटी आर्थिक मदद देंगे। साथ ही अतंरराष्ट्रीय संगठनों से करीब 1.84 अरब रुपये की मदद मिलने की भी संभावना है। भारत ने मालदीव के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए पिछले पांच वर्षों में प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने मालदीव को कर्ज चुकाने में दी है राहत
भारत ने हाल के समय में मालदीव को पर्याप्त आर्थिक मदद दी है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की हालिया भारत यात्रा के दौरान, भारत ने 33.62 अरब रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की और दोनों पक्षों ने 3,000 करोड़ रुपये के मुद्रा विनिमय समझौते पर भी हस्ताक्षर किये। इसके तहत जरूरत पड़ने पर मालदीव भारतीय मुद्रा में बड़ी रकम का इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा,भारत ने पहले दिए गए एक ऋण 8.40 अरब रुपये की अदायगी अवधि को एक साल के लिए और बढ़ा दिया। इस कर्ज को मालदीव को मई और सितंबर में वापस करना था।

  • भारत हमेशा से मालदीव की मदद करता रहा है। अगस्त 2022 में भारत ने मालदीव के लिए 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा की वित्तीय सहायता दी। इसके बाद नवंबर 2022 में भारत ने 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed