Top News: लश्कर कमांडर सैफुल्लाह पाकिस्तान में ढेर; हैदराबाद में भीषण आग में 17 की मौत, पढ़ें दिनभर सुर्खियां
लश्कर-ए-तैयबा और जमात नेता रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई। वहीं तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। एक नजर में जानिए दिनभर की सुर्खियां...।
विस्तार
आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान में ही एक के बाद एक आतंकियों की हत्या की जा रही है। लश्कर-ए-तैयबा और जमात नेता रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मतली फालकारा चौक इलाके में मार दिया गया। वहीं दूसरी ओर तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया। उन्हें आगे के कई कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी दी। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य बल की कार्रवाई की प्रशंसा की। साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। आइए पढ़ते हैं दिनभर अहम खबरें।
लश्कर-ए-तैयबा के एक और टॉप कमांडर की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। लश्कर-ए-तैयबा और जमात नेता रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मतली फालकारा चौक इलाके में मार दिया गया। कहा जा रहा है कि यहां अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े लश्कर के कमांडर को गोलियों से छलनी कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के वक्त इमारत में 21 लोग थे। यहां एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। पढ़ें पूरी खबर
बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को नेशनल बैठक आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया। उन्हें आगे के कई कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी दी। साथ ही सावधानी बरतते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की सलाह दी। पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में अहमदाबाद नगर निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैन्य बल की कार्रवाई की प्रशंसा की। साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। पढ़ें पूरी खबर
सोशल मीडिया पर सक्रिय हरियाणा के हिसार की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह पांच दिन की पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है। इसमें यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा तथा उसके पांच साथी शामिल हैं। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
इन दिनों हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ दर्शकों का विदेश में नहीं भारत में भी मनोरंजन कर रही है। पिछले दिनों इस फिल्म का एक्टर ने जमकर प्रमोशन किया। इस दौरान कई इंफ्लुएंसर से वह लंदन में मिले। एक इंफ्लुएंसर ने मुलाकात के दौरान टॉम क्रूज अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की आने वाली फिल्म की तारीफ करते दिखे, अपनी गर्लफ्रेंड के काम की सराहना करते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर
द्विपक्षीय व्यापार शर्तों को अपने लाभ के लिए नहीं चुन सकता बांग्लादेश- सरकार का जवाब
पाकिस्तान के बाद अब भारत ने बांग्लादेश पर भी आर्थिक वार किया है। पड़ोसी मुल्क की लगातार हो रही भारत विरोधी गतिविधियों को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने बांग्लादेश से रेडीमेड कपड़ों, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और अन्य वस्तुओं के आयात के लिए बंदरगाह प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, अब सूत्रों ने कहा है कि भारत का बांग्लादेश के साथ व्यापार संबंध पारस्परिक शर्तों पर होगा। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपना शानदार अभियान जारी रखा और राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ा लिए। पंजाब अब अंतिम चार में प्रवेश करने के काफी करीब पहुंच गई है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। पढ़ें पूरी खबर
नीतीश के 'राम' प्रशांत किशोर के साथ, आरसीपी सिंह जन सुराज में आए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह ने जन सुराज की सदस्यता रविवार को ग्रहण कर ली। पिछले दिनों उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अपनी नई पार्टी बनाई थी। रविवार को उन्होंने इस पार्टी का विलय प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे। उन्होंने पाकिस्तान की संस्था के साथ मिलकर काम किया। हमारे पास सारे सबूत हैं। हम 10 सितंबर तक हर सबूत पेश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर