{"_id":"6829c9257e1299b97e0e5b73","slug":"gogoi-had-gone-to-pakistan-on-the-invitation-of-isi-we-have-all-evidence-cm-sarma-s-allegation-on-congress-mp-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: 'आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे गोगोई, हमारे पास सारे सबूत', सीएम सरमा का कांग्रेस सांसद पर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: 'आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे गोगोई, हमारे पास सारे सबूत', सीएम सरमा का कांग्रेस सांसद पर आरोप
Sun, 18 May 2025 05:19 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 18 May 2025 05:19 PM IST
सार
सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पहले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी को लेकर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने गौरव गोगोई को लेकर कहा कि वे आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे। उन्होंने पाकिस्तान की संस्था के साथ मिलकर काम किया। हमारे पास सारे सबूत हैं। हम 10 सितंबर तक हर सबूत पेश करेंगे।
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई
- फोटो : ANI
विस्तार
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे। उन्होंने पाकिस्तान की संस्था के साथ मिलकर काम किया। हमारे पास सारे सबूत हैं। हम 10 सितंबर तक हर सबूत पेश करेंगे।
एक कार्यक्रम में सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। मैं यह पहली बार कह रहा हूं। हमारे पास इसके दस्तावेज हैं। वह पर्यटन के उद्देश्य से नहीं गए थे। वह निश्चित रूप से प्रशिक्षण लेने के लिए वहां गए थे। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता पाकिस्तान सरकार के सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे और यह खतरनाक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, इन वस्तुओं के आयात के लिए लगाया बंदरगाह प्रतिबंध
उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तानी संस्था के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है? यह केवल प्रशिक्षण देने के लिए होता है विदेश विभाग या किसी विश्वविद्यालय से निमंत्रण पूरी तरह से अलग बात है। यह विदेशी मामलों या सांस्कृतिक विभागों से नहीं था। वह पाकिस्तान के गृह विभाग से सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार के पास गोगोई के कृत्यों के सबूत हैं और इससे बचने का कोई रास्ता नहीं है। उनके सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। हमने सबूत देखे हैं। हमें केवल कागजात प्राप्त करने के लिए सितंबर तक का समय चाहिए। हमें एक नोटिस जमा करना होगा और फिर दूतावास हमें दस्तावेज उपलब्ध कराएगा। 10 सितंबर अंतिम तारीख है और कृपया उस समय तक इस बारे में दोबारा न पूछें।
ये भी पढ़ें: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया था थरूर का नाम, जयराम ने कही ये बात
गौरव गोगोई बोले- बेतुके बयान दे रहे सीएम
कांग्रेस सांसद ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि असम के सीएम की मुझ पर हालिया टिप्पणी बेतुकी है। यह उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाती है। गोगोई ने कहा कि सीएम की पटकथा बी-ग्रेड फिल्म से भी बदतर है। गोगोई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति की चिंता है। उनके आरोप बेतुका और पागलपन हैं। असम में आने के बाद से ही वह मुख्यमंत्री के निशाने पर हैं। सीएम पिछले 13 वर्षों से उनके बारे में कई निराधार टिप्पणियां की हैं। मुख्यमंत्री जो पटकथा पढ़ रहे हैं, वह किसी बी-ग्रेड फिल्म से भी घटिया है। गोगोई ने सरमा पर आईटी सेल ट्रोल की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री बिना कोई ठोस सबूत दिए झूठ को दोहराते जा रहे हैं। अगर उनके पास सबूत हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा, कांग्रेस का फोकस असम की आर्थिक बदहाली और राजनीतिक संरक्षण में फल-फूल रहे कोयला-ड्रग माफिया पर है।
गोगोई की पत्नी पर लगाए थे आरोप
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को लेकर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी सेना के साथ अच्छे संबंध हैं। कोलबर्न ने 19 बार पाकिस्तान यात्रा की थी और पड़ोसी देश में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी उनके साथ थे। गोगोई की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया और फिर एक गैर-सरकारी संगठन में काम करने के लिए दिल्ली आईं, लेकिन उन्हें पाकिस्तान से वेतन मिलता रहा।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
#WATCH | Guwahati: On Congress MP Gaurav Gogoi, Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma says, "He has gone to Pakistan on the invitation of Pakistan's Interior Ministry and ISI is under the Interior Ministry... If this is not espionage, then what is? Then you come and protest against… pic.twitter.com/T19yIKHkr6
— ANI (@ANI) May 18, 2025विज्ञापन
एक कार्यक्रम में सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। मैं यह पहली बार कह रहा हूं। हमारे पास इसके दस्तावेज हैं। वह पर्यटन के उद्देश्य से नहीं गए थे। वह निश्चित रूप से प्रशिक्षण लेने के लिए वहां गए थे। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता पाकिस्तान सरकार के सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे और यह खतरनाक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, इन वस्तुओं के आयात के लिए लगाया बंदरगाह प्रतिबंध
उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तानी संस्था के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है? यह केवल प्रशिक्षण देने के लिए होता है विदेश विभाग या किसी विश्वविद्यालय से निमंत्रण पूरी तरह से अलग बात है। यह विदेशी मामलों या सांस्कृतिक विभागों से नहीं था। वह पाकिस्तान के गृह विभाग से सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार के पास गोगोई के कृत्यों के सबूत हैं और इससे बचने का कोई रास्ता नहीं है। उनके सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। हमने सबूत देखे हैं। हमें केवल कागजात प्राप्त करने के लिए सितंबर तक का समय चाहिए। हमें एक नोटिस जमा करना होगा और फिर दूतावास हमें दस्तावेज उपलब्ध कराएगा। 10 सितंबर अंतिम तारीख है और कृपया उस समय तक इस बारे में दोबारा न पूछें।
ये भी पढ़ें: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया था थरूर का नाम, जयराम ने कही ये बात
गौरव गोगोई बोले- बेतुके बयान दे रहे सीएम
कांग्रेस सांसद ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि असम के सीएम की मुझ पर हालिया टिप्पणी बेतुकी है। यह उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाती है। गोगोई ने कहा कि सीएम की पटकथा बी-ग्रेड फिल्म से भी बदतर है। गोगोई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति की चिंता है। उनके आरोप बेतुका और पागलपन हैं। असम में आने के बाद से ही वह मुख्यमंत्री के निशाने पर हैं। सीएम पिछले 13 वर्षों से उनके बारे में कई निराधार टिप्पणियां की हैं। मुख्यमंत्री जो पटकथा पढ़ रहे हैं, वह किसी बी-ग्रेड फिल्म से भी घटिया है। गोगोई ने सरमा पर आईटी सेल ट्रोल की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री बिना कोई ठोस सबूत दिए झूठ को दोहराते जा रहे हैं। अगर उनके पास सबूत हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा, कांग्रेस का फोकस असम की आर्थिक बदहाली और राजनीतिक संरक्षण में फल-फूल रहे कोयला-ड्रग माफिया पर है।
गोगोई की पत्नी पर लगाए थे आरोप
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को लेकर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी सेना के साथ अच्छे संबंध हैं। कोलबर्न ने 19 बार पाकिस्तान यात्रा की थी और पड़ोसी देश में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी उनके साथ थे। गोगोई की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया और फिर एक गैर-सरकारी संगठन में काम करने के लिए दिल्ली आईं, लेकिन उन्हें पाकिस्तान से वेतन मिलता रहा।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन