फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: जम्म-कश्मीर में अंतिम चरण के लिए मतदान; UP में आज से बदल जाएगा परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों का समय

Tue, 01 Oct 2024 07:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का तीसरा व आखिरी चरण निर्णायक होगा। सत्ता की चाबी इसी चरण के परिणामों से निकलेगी। सबसे अधिक 40 सीटों पर इसी चरण में मंगलवार को मतदान होगा। जम्मू संभाग में 24 और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा, कुपवाड़ा व बारामुला की 16 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान होगा। इधर, उत्तर प्रदेश में परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से पठन-पाठन के समय में बदलाव होगा। एक अक्तूबर से परिषदीय विद्यालयों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी। वहीं मौसमी बीमारियों डेंगू-मलेरिया को देखते हुए बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा से आगरा तक गाड़ी चलाना सोमवार, 1 अक्तूबर से महंगा हो जाएगा। 165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का रखरखाव करने वाली एजेंसी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नई टोल दरों का एलान पहले ही कर दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। पिछले तीन वर्षों में यह पहली बार है जब टोल दरों में संशोधन किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
J&K Elections - फोटो : अमर उजाला

जम्म-कश्मीर में अंतिम चरण के लिए मतदान आज
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का तीसरा व आखिरी चरण निर्णायक होगा। सत्ता की चाबी इसी चरण के परिणामों से निकलेगी। सबसे अधिक 40 सीटों पर इसी चरण में मंगलवार को मतदान होगा। भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में जम्मू, सांबा, कठुआ व उधमपुर की 21 में 18 सीटें जीतकर पीडीपी के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाई थी। जम्मू जिले की दो सीटों पर नेकां को जीत मिली थी। जम्मू संभाग में 24 और उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा, कुपवाड़ा व बारामुला की 16 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
एक अक्तूबर से बदला स्कूलों का समय। - फोटो : amar ujala

UP में आज से बदल जाएगा परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों का समय
उत्तर प्रदेश में परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से पठन-पाठन के समय में बदलाव होगा। एक अक्तूबर से परिषदीय विद्यालयों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी। वहीं मौसमी बीमारियों डेंगू-मलेरिया को देखते हुए बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
Yamuna Expressway - फोटो : Facebook/Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से देना होगा ज्यादा टोल शुल्क
यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा से आगरा तक गाड़ी चलाना सोमवार, 1 अक्तूबर से महंगा हो जाएगा। 165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का रखरखाव करने वाली एजेंसी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नई टोल दरों का एलान पहले ही कर दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। पिछले तीन वर्षों में यह पहली बार है जब टोल दरों में संशोधन किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
लेबनान में इस्राइल का हवाई हमला (फाइल) - फोटो : एएनआई

हिजबुल्ला के खिलाफ इस्राइल का जमीनी अभियान शुरू
इस्राइल ने हिजबुल्ला के खिलाफ छोटे पैमाने पर जमीनी हमले शुरू किए हैं। इसके साथ ही इस्राइल ने अपने तीन उत्तरी समुदायों को बंद सैन्य क्षेत्र घोषित कर दिया है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि ईरान समर्थित आतंकवादियों से लड़ने के लिए लेबनान में जल्द ही और अधिक सेना भेजी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिहार में बाढ़ की त्रासदी दिखा रही यह तस्वीर। इसमें कुछ ही मकान बच रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

नेपाल में बारिश-भूस्खलन से 205 की मौत, बिहार में सात तटबंध टूटे
नेपाल में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से भारी तबाही मची है। नदियां उफान पर हैं, पहाड़ टूट रहे हैं और शहर से लेकर गांव तक बाढ़ के पानी में डूब रहे हैं। इसके चलते अब तक 205 लोगों की जान जा चुकी है। नेपाल से आ रहा पानी उत्तरी और पश्चिमी बिहार में कहर बरपा रहा है। कोसी, बागमती और गंडक नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा और इन नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर से लेकर  पश्चिमी चंपारण तक नदियों की धारा के वेग को रोकने के लिए बने करीब सात तटबंध टूट गए हैं और पानी सैलाब बनकर गांवों और शहरों को अपनी चपेट में ले रहा है। बाढ़ की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
एस. जयशंकर और जीना रायमोंडो - फोटो : ANI/@DrSJaishankar

रायमोंडो-एस जयशंकर ने अमेरिका-भारत के बीच कई महत्वपूर्ण पहलों पर की चर्चा
अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच वाशिंगटन में सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत सीईओ फोरम, अमेरिका-भारत वाणिज्यिक संवाद, दो वाणिज्य विभाग और भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नेतृत्व वाली पहलों पर चर्चा की। यह बैठक अमेरिका और भारत के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक चरण है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : AMAR UJALA

गाजा-लेबनान पर इस्राइली हमलों में 133 नागरिकों की मौत
मध्य बेरूत पर इस्राइली हवाई हमले में एक इमारत समेत पूरे लेबनान में कई लक्ष्यों पर हमले कर दर्जनों को मार डाला। सोमवार तड़के गाजा पर हुए हवाई हमलों में एक परिवार के 4 लोग मारे गए।  लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक इस्राइली हमलों में 105 लोग मारे गए। वहीं, गाजा पर हमलों में 28 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बेरूत से 45 किमी दूर सिडोन के पास दो हमलों में 32 लोगों की मौत हुई है जबकि उत्तरी प्रांत बालबेक हर्मेल में इस्राइली हमलों में 21 लोगों की जान गई व 47 घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
सोनम वांगचुक समेत 126 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : X/Sonam Wangchuk

दिल्ली बॉर्डर पर रोके गए सोनम वांगचुक
दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथियों समेत 126 लोगों को सोमवार रात हिरासत में ले लिया। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को विशेष दर्जा दिलाने के लिए वांगचुक ने साथियों के साथ प्रदर्शन करने के लिए सिंघु सीमा से दिल्ली में प्रवेश किया था। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने सभी लोगो के हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है और कहा है कि इन्हें दिल्ली के अलग-अलग थानों में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
राहुल गांधी - फोटो : X @INCIndia

हरियाणा में आज कांग्रेस के गढ़ की किलेबंदी करेंगे राहुल गांधी
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिनों में कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। राहुल और प्रियंका गांधी के साथ अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दो रैलियां भी तय हो गई हैं। विजय संकल्प यात्रा के लिए निकले राहुल गांधी मंगलवार को बहादुरगढ़ से रथयात्रा की शुरुआत करेंगे। सुबह से शाम तक राहुल गांधी दो जिलों की पांच विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। इस पूरी बेल्ट को भी कांग्रेस को गढ़ माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 October 2024 Updates On Amar Ujala
आतंकियों की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कठुआ, डोडा और उधमपुर के जंगलों में छिपे हैं आतंकी, तस्वीर आईं सामने
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने युवा आतंकी तैयार किए हैं। यही आतंकी कठुआ, डोडा, उधमपुर और किश्तवाड़ के जंगलों में मौजूद हैं। जंगलों में छुपकर बैठे कुछ आतंकियों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर साफ लगता है कि ये 20 से 30 वर्ष की आयु के हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed