Top News: नीट-यूजी की परीक्षा आज; देश के आधे राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट और पहलगाम हमले में चीनी लिंक
मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट-यूजी रविवार को होगी। यह पहला मौका है, जब इस परीक्षा की निगरानी के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। परीक्षा की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए करीब 99 फीसदी केंद्र सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में बनाए गए हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में शनिवार को कई जगह आंधी-बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहाना बना रहा। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में कुछ जगह ओलवृष्टि हुई और केरल, कर्नाटक के आंतरिक इलाकों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक तकरीबन आधे देश में आंधी बारिश का यह दौर जारी रहेगा। इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान अहम खुलासा हुआ है कि हमले के वक्त बायसरन इलाके में प्रतिबंधित चीनी कंपनी हुवावे के सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल हुआ था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आशंका जताई कि फोन पाकिस्तान या किसी अन्य देश से तस्करी कर लाया गया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
NEET UG 2025: त्रिस्तरीय निगरानी में नीट-यूजी की परीक्षा आज, फर्जीवाड़े पर सख्ती
मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट-यूजी रविवार को होगी। यह पहला मौका है, जब इस परीक्षा की निगरानी के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। परीक्षा की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए करीब 99 फीसदी केंद्र सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में बनाए गए हैं। तैयारियां कितनी पुख्ता हैं, इसका पता लगाने के लिए शनिवार को सभी 5,468 केंद्रों पर मॉक ड्रिल की गई। पढ़ें पूरी खबर...
पांच दिन तक आधे देश में आंधी-बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में शनिवार को कई जगह आंधी-बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहाना बना रहा। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में कुछ जगह ओलवृष्टि हुई और केरल, कर्नाटक के आंतरिक इलाकों और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक तकरीबन आधे देश में आंधी बारिश का यह दौर जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
पहलगाम हमले में चीनी कनेक्शन; प्रतिबंधित कंपनी के सैटेलाइट फोन का किया गया इस्तेमाल
पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान अहम खुलासा हुआ है कि हमले के वक्त बायसरन इलाके में प्रतिबंधित चीनी कंपनी हुवावे के सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल हुआ था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आशंका जताई कि फोन पाकिस्तान या किसी अन्य देश से तस्करी कर लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
सिंगापुर आम चुनाव: पीएम लॉरेंस वोंग की पार्टी की दो-तिहाई बहुमत से जीत
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और उनकी पार्टी पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में कुल 97 में से 65 सीट पर जीत दर्ज की है, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत है। विपक्षी वर्कर्स पार्टी ने 6 सीटें जीती हैं और 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बाकी सीटों पर पीएपी आगे चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
खुल गए बदरीनाथ मंदिर के कपाट, अखंड ज्योति के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों की गूंज से गूंज उठा। वहीं, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। बदरीनाथ के कपाट खुलने पर यहां छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। धाम में 10,000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान; भारतीय जहाजों के लिए बंद किए अपने बंदरगाह
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने पूरे चरम पर है। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को जहां वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है, वहीं रणनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर भी उसे कई झटके दिए हैं। इस बीच, भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय जहाजों द्वारा अपने बंदरगाहों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान का यह कदम तब सामने आया है, जब भारत ने शनिवार को पाकिस्तान से आने वाले या पाकिस्तान से होकर गुजरने वाले माल के आयात और अपने बंदरगाहों में पाकिस्तानी जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान के लिए सभी श्रेणियों की डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक लगा दी है। अब डाक और पार्सल को हवाई और जमीनी रास्तों से न ही भेजा जा सकेगा और न ही प्राप्त किया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...
RCB vs CSK: आरसीबी शीर्ष पर पहुंची, चेन्नई ने गंवाया नौवां मैच
रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दो रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस जीत ने आरसीबी को 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वहीं, सीएसके नौवीं शिकस्त के साथ 10वें पायदान पर मौजूद है। शनिवार को चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में सीएसके निर्धारित ओवर में पांच विकेट गंवाकर 211 रन बना सकी। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने 94 और रवींद्र जडेजा ने 77* रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर...
CRPF sacks Munir Ahmed: राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक मुनीर बर्खास्त
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ ने अपने एक जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी महिला से अपनी शादी की बात छिपाने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि जवान का आचरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाई गई। जवान मुनीर अहमद की आखिरी तैनाती देश के प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल सीआरपीएफ की 41वीं बटालियन में थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जवान मुनीर अहमद को उन नियमों के तहत सेवा से बर्खास्त किया गया है, जिसके तहत जांच की जरूरत नहीं होती। पढ़ें पूरी खबर...
Odisha: कटक में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल
कटक के खाननगर इलाके में काठजोड़ी नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से एक इंजीनियर और दो श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कैसे हुआ, अभी इसके सही कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पढ़ें पूरी खबर...
दिखाई दिए तीन से चार संदिग्ध: चिनाब घाटी में आतंकी सक्रिय, जंगलों पर ड्रोन से निगरानी
1990 के दशक में आतंकवाद प्रभावित रही चिनाब घाटी में एक बार फिर दहशतगर्दों की मौजूदगी बढ़ रही है। बीते दो साल में इस क्षेत्र में न सिर्फ आतंकी हमले बढ़े हैं, बल्कि आतंकियों की मौजूदगी भी दर्ज हुई है। पहलगाम आतंकी हमले से पहले ही भद्रवाह, डोडा और किश्तवाड़ के जंगलों में पांच से छह आतंकियों के सक्रिय होने की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को मिली है। ग्रामीणों की ओर से लगातार संदिग्धों का देखा जाना इसे और पुष्ट करता है। इसके बाद इलाके की न सिर्फ ड्रोन से निगरानी की जा रही है, बल्कि सेना के साथ-साथ ग्राम सुरक्षा गार्ड (वीडीजी) भी मुस्तैद हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...