Odisha: कटक में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल; CM माझी ने जांच के आदेश दिए
कटक में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। खाननगर इलाके में काठजोड़ी नदी पर बन रहे पुल का कंक्रीट का एक बड़ा स्लैब गिर गया। हादसे में एक इंजीनियर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो श्रमिक घायल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतक आश्रितों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटक के खाननगर इलाके में काठजोड़ी नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से एक इंजीनियर और दो श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कैसे हुआ, अभी इसके सही कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
कटक के डीसीपी खिलारी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने बताया कि पुल का स्लैब गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस कर्मी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और श्रमिकों को बचाया। उन्होंने बताया कि श्रमिकों और साइट इंजीनियर पर गिरे विशाल स्लैब को उठाते समय क्रेन खराब हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, कटक के जिला मजिस्ट्रेट दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। घटना के पीछे क्या कारण रहा, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
#WATCH | Cuttack, Odisha | District Magistrate of Cuttack, Dattatraya Bhausaheb Shinde says, "An unfortunate incident has happened...Five people were injured, of whom three died. The reason behind the incident will be known after investigation..."(03.05.2025) https://t.co/tdcJ3q0fn2 pic.twitter.com/G5xblOD8CC
— ANI (@ANI) May 3, 2025
ये भी पढ़ें: NCEL: अमित शाह ने सहकारी संस्थानों की प्रगति का किया मूल्यांकन, कहा- दो लाख करोड़ रुपये निर्यात लक्ष्य किया तय
CM माझी ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मुंबई के दौरे पर हैं। उन्होंने हादसे की जानकारी मिलने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मंत्री पृथ्वी राज हरिचंदन से घायलों से मिलने के लिए कहा है। CM माझी ने इंजीनियर और दो श्रमिकों की मौत पर दुख जताया। साथ ही घायलों के शीर्घ स्वस्थ होने की कामना की।
मृतक आश्रितों को पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा
मुख्यमंत्री माझी ने दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा भी की गई है। सीएमओ ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'सीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए मुफ्त चिकित्सा उपचार की भी घोषणा की है।'
घटना की तकनीकी समिति करेगी जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई: हरिचंदन
मंत्री हरिचंदन ने कहा कि मुख्य अभियंता की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति द्वारा दुर्घटना की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीम 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Airship Platform: स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप फ्लेटफॉर्म का पहला उड़ान परीक्षण सफल, बढ़ेगी सेना की निगरानी क्षमता
बीजद अध्यक्ष पटनायक ने भी जताया शोक
निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से हुई इंजीनियर और दो श्रमिकों की मौत पर विपक्ष के नेता और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायल श्रमिकों के शीर्ष स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच, कटक के मेयर और विपक्षी बीजद नेता सुभाष सिंह ने एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने दुर्घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही आरोप लगाया कि यह दुर्घटना सरकार की ओर से घोर लापरवाही का नतीजा है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.