फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: घाटी में जमात से जुड़े 300 स्कूल होंगे बंद, ईडी आज तीसरे दिन करेगी राहुल गांधी से पूछताछ

Wed, 15 Jun 2022 06:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Jun 2022 06:43 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 15 June Today: Important and big news stories of 15 June updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से संबद्ध फलाह-ए-आम (एफएटी) की ओर से जम्मू-कश्मीर में संचालित सभी स्कूलों को बंद करने का सरकार ने आदेश जारी किया है। इन सभी स्कूलों को 15 दिन में सील कर दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 11 घंटे पूछताछ की। उन्हें आज फिर तलब किया गया है। साथ ही पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा ले आई है। बिश्नोई को आज मूसेवाला हत्याकांड के मामले में सीजेएम की अदालत में पेश किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 15 June Today: Important and big news stories of 15 June updates on Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

घाटी में जमात से जुड़े 300 स्कूल होंगे बंद
प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से संबद्ध फलाह-ए-आम (एफएटी) की ओर से जम्मू-कश्मीर में संचालित सभी स्कूलों को बंद करने का सरकार ने आदेश जारी किया है। इन सभी स्कूलों को 15 दिन में सील कर दिया जाएगा। इनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों को पास के स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। नए सत्र में इन स्कूलों में दाखिला नहीं होगा।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 15 June Today: Important and big news stories of 15 June updates on Amar Ujala
पूछताछ लिए ईडी कार्यालय जाने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच राहुल-प्रियंका। - फोटो : PTI

राहुल गांधी आज फिर तलब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 11 घंटे पूछताछ की। उन्हें बुधवार को फिर तलब किया गया है। उधर, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन जारी रखा। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।  पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 15 June Today: Important and big news stories of 15 June updates on Amar Ujala
पंजाब पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस। - फोटो : ani

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की आज मूसेवाला मामले में पेशी
पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मानसा ले आई है। बिश्नोई को आज मूसेवाला हत्याकांड के मामले में सीजेएम की अदालत में पेश किया जाएगा। पंजाब पुलिस ने कोर्ट से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने के लिए उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 15 June Today: Important and big news stories of 15 June updates on Amar Ujala
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां। - फोटो : CS National Convention

मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से धर्मशाला में
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम, धर्मशाला में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों का तीन दिवसीय पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए मुख्य सचिव धर्मशाला पहुंचने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को धर्मशाला पहुंचेंगे। 16 और 17 जून को इस सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे। सम्मेलन का शुभारंभ आज शाम 5:00 बजे कैबिनेट सचिव राजीव गौबा करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed