फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines update today important big coverage 13 march news

TOP News: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, अमेरिका का सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त

Fri, 13 Mar 2026 06:06 AM IST
Himanshu Singh Chandel अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Fri, 13 Mar 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
top headlines update today important big coverage 13 march news
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और बुनियादी ढांचे को हो रहे नुकसान पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं इसी संकट के बीच इराक में एक अमेरिकी सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी सेना के अनुसार केसी-135 विमान ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान का हिस्सा था और हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। इस बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई प्रभावी साबित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और वह जरूरी कदम उठा रही है। उधर ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर भी रहस्य बना हुआ है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वह एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देश में भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं। मार्च की शुरुआत में ही कई राज्यों में लू जैसी स्थिति बन गई है, जिससे मौसम के बदलते पैटर्न को लेकर चिंता बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों को गांव खाली करना पड़ा। वहीं दिल्ली में एलपीजी की कमी के कारण शादियों और समारोहों के मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है। दूसरी ओर अमेरिका ने भारत समेत 16 व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई व्यापारिक जांच शुरू कर दी है, जिससे वैश्विक व्यापार में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें...
विज्ञापन

top headlines update today important big coverage 13 march news
पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान - फोटो : ANI
West Asia Crisis: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से की पश्चिम एशिया संकट पर बातचीत की। ईरानी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने बढ़ते तनाव, नागरिकों की जानमाल की हानि और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

top headlines update today important big coverage 13 march news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
US Plane Crash: क्या ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और जहाज? इराक में सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त
पश्चिम एशिया संकट हर बदलते दिन के साथ गहराता जा रा है। इस बीच इराक में एक अमेरिकी सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को बताया कि हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। अमेरिकी सेना के अनुसार, केसी-135 विमान ईरान के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा था। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

top headlines update today important big coverage 13 march news
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
Donald Trump: 'ईरान के खिलाफ हमारी सैन्य कार्रवाई प्रभावी', यहूदी सिनेगॉग पर हुए हमले को लेकर भी बोले ट्रंप
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य कार्रवाई प्रभावी साबित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है और वह जरूरी कदम उठा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 13 march news
गर्मी - फोटो : संवाद
Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही पड़ने लगा लू का कहर, पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज; बढ़ी चिंता
देश में इस साल गर्मी ने सामान्य समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च की शुरुआत में ही कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कुछ क्षेत्रों में लू और भीषण गर्मी जैसी स्थिति बनने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह पिछले कई वर्षों में सबसे जल्दी दर्ज हुई गर्मी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 13 march news
आगरा में अमोनिया गैस लीक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में अमोनिया गैस का रिसाव: बच्चों को उल्टियां, बेहोश हुए लोग, घर छोड़कर भागे ग्रामीण; दहशत की तस्वीरें
यूपी के आगरा के गांव कुकथरी में बृहस्पतिवार रात को समाधिया कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे 60 से अधिक मजदूर भाग गए। 50 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे कोल्ड स्टोरेज बद्री विशाल में भी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ लोग बेहोश हो गए। गांव में भी गैस फैलने से ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। एहतियात पूरे गांव को खाली करा लिया गया। 6 दमकल भी बुला ली गईं। दो घंटे बाद गैस के रिसाव को बंद कराया गया। तब राहत मिल सकी।  पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 13 march news
संसदीय समिति - फोटो : ANI
संसदीय समिति की सिफारिश: मोची जूते के कारीगर और नाई कहलाएंगे सौंदर्य सेवा प्रदाता, जाति नहीं हुनर से हो पहचान
वह वक्त अब दूर नहीं जब समाज में सदियों से चली आ रही जाति-सूचक व्यावसायिक पहचान इतिहास बन जाएगी। अब मोची को जूते का कारीगर, कुम्हार को मिट्टी के उत्पाद निर्माता, धोबी लॉन्ड्री एवं क्लीनिंग सर्विस प्रोवाइडर और नाई को व्यक्तिगत सौंदर्य सेवा प्रदाता (पर्सनल केयर सर्विस प्रोवाइडर) के नाम से जाना जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 13 march news
एलीपीजी संकट
LPG Crisis Delhi: सिलिंडर संकट के बीच शादियों के मेन्यू पर चली कैंची, अफवाहों की आग में तप रहा 'काला बाजार'
शहर में एलपीजी और कमर्शियल रसोई गैस की कमी का असर शादियों और बड़े समारोह में दिखने लगा है। गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों ने खाने के आइटम में कटौती करनी शुरू कर दी है। कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले जहां शादी में 20 से 25 तरह के व्यंजन तैयार किए जाते थे, अब इसमें 30 से 40 फीसदी तक कटौती की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 13 march news
मोजतबा खामेनेई, ईरान के नए सर्वोच्च नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई?: ईरान के नए सर्वोच्च नेता पर रहस्य गहराया, रिपोर्ट में हालत को लेकर कई दावे
पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध के माहौल के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हाल ही में हुए एक हवाई हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हालत काफी नाजुक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ईरान की सरकार ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 13 march news
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म - फोटो : Adobe Stock
ब्रिटेन: मेटा-यूट्यूब पर बच्चों से दूरी बनाने का दबाव, ऑस्ट्रेलिया में कानून के बाद संस्थाओं ने चेताया
ब्रिटेन के मीडिया और गोपनीयता नियामकों ने प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से बच्चों को अपनी सेवाओं से दूर रखने के लिए और अधिक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेताया कि कंपनियां अपने ही न्यूनतम आयु नियमों को लागू करने में विफल रही हैं। इन सोशल मीडिया कंपनियों में मेटा, टिकटॉक, स्नैप और यूट्यूब शामिल हैं, जिनकी बहुतायत सामग्री में अश्लीलता देखी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top headlines update today important big coverage 13 march news
ट्रंप। - फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump
फिर बढ़ा टैरिफ का खतरा: अमेरिका ने भारत समेत 16 व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ शुरू की जांच, क्या हैं आरोप?
वैश्विक व्यापार में एक बार फिर तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत समेत 16 प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई जांच शुरू की है। अमेरिका का आरोप है कि इन देशों की व्यापारिक नीतियां अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंचा रही हैं और इससे अमेरिकी बाजार पर दबाव बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed