फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala

TOP News: चंपत राय से तीन घंटे तक पूछताछ; अंतिम चरण में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता; देश में मौसम की दोहरी मार

Tue, 30 Jun 2026 06:37 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 30 Jun 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज मंगलवार, 30 जून 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे, राम मंदिर में चढ़ावा गबन मामले की, इस मामले में चंपत राय से तीन घंटे तक पूछताछ हुई है। वहीं, देश में मौसम की दोहरी मार पड़ रही है, कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जबकि उत्तर-पश्चिम में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। इधर, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है, जिसके पूरे होने में मात्र 1-2 फीसदी ही काम बचा है। उधर, ईरान ने कतर में अमेरिका के साथ बातचीत की अटकलों पर विराम लगाया है, दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप और व्हाइट हाउस ने कहा था कि ईरान कतर में बातचीत के लिए तैयार है। वहीं, देश के पांच राज्यों में एसआईआर के प्रक्रिया की शुरआत हो रही है, जिसमें BLO घर जाकर सत्यापन करेंगे। जंग की बात करें तो रूस-यूक्रेन एक दूसरे पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं, ताजा घटनाक्रम में रूसी हमले में यूक्रेन में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल हैं। वहीं, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस घटना की निंदा की है। वहीं, फीफा विश्वकप में ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
मौसम की दोहरी मार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Weather: पूर्वोत्तर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, उत्तर-पश्चिम में गर्मी का सितम; जुलाई में राहत के आसार
दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत में हो रही मूसलाधार बारिश और उसके चलते आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। विशेषतौर पर असम बुरी तरह प्रभावित हुआ है, क्योंकि वहां अरुणाचल में बारिश से उफनती नदियों का पानी भी आ रहा है। अकेले असम में 45 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि दोनों राज्यों में सड़कें, पुल टूट गए हैं और रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
चंपत राय से तीन घंटे तक पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
चढ़ावा चोरी: चंपत राय से तीन घंटे तक हुई पूछताछ, बोले- मेरी भूमिका नहीं; उम्मीद नहीं थी टिन्नू ऐसा करेगा
चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय से सोमवार को 3 घंटे तक पूछताछ करने के बाद उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने चंपत राय से प्रशासनिक निर्णयों, चढ़ावा प्रबंधन, कर्मचारियों की जवाबदेही और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल पूछे। उनके बयान का मिलान अन्य गवाहों और उपलब्ध दस्तावेज से किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में चंपत कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए। जरूरत पड़ी, तो फिर पूछताछ होगी। पुलिस भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई ) भी पहुंची। मैनेजर समेत पांच कर्मियों से पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
सर्जियो गोर - फोटो : अमर उजाला
India-US Trade Deal: 'अंतिम चरण में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता', सर्जियो गोर ने क्वाड बैठक पर भी दिया अपडेट
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ी और सकारात्मक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता अब पूरा होने के करीब है। समझौते का लगभग 98 से 99 प्रतिशत कानूनी काम खत्म हो चुका है। अब सिर्फ एक से दो प्रतिशत हिस्सा ही बचा है जिस पर बातचीत चल रही है। राजदूत ने यह जानकारी वॉशिंगटन में आयोजित 'यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम' के शिखर सम्मेलन में दी। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
इस्माइल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
US-Iran Negotiations: कतर में अमेरिका से बातचीत की अटकलों पर ईरान का इनकार, अंतिम समझौते पर चर्चा अभी बाकी
ईरान ने अमेरिका के साथ कतर की राजधानी दोहा में होने वाली संभावित वार्ता की खबरों को खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत तय नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि अंतिम समझौते पर औपचारिक वार्ता शुरू होने की स्थिति अभी नहीं बनी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने प्रेस वार्ता में कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल की कतर यात्रा का अमेरिकी अधिकारियों की यात्रा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दौरा केवल पहले हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के प्रावधानों, विशेष रूप से अनुच्छेद-11 के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
Delhi: आज से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, BLO घर जाकर करेंगे सत्यापन, अक्तूबर में प्रकाशित होगी अंतिम सूची
राजधानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। इसके तहत 13,033 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।  यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
यूक्रेन पर रूस ने दागे ड्रोन और मिसाइल - फोटो : अमर उजाला
Russia-Ukraine War: रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों से दहला यूक्रेन; 12 की मौत, 40 घायल; जेलेंस्की ने की निंदा
यूक्रेन में सोमवार को रूसी मिसाइलों और ड्रोन ने भारी तबाही मचाई। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 40 लोग घायल हुए। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों को भयानक बताया है और इसकी निंदा की है। रूस ने चार साल पहले यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 16,000 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं। रूस लगातार यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
गाजा में इस्राइली हमले तेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजा में युद्धविराम का उल्लंघन?: इस्राइली हवाई हमलों में दो बच्चों समेत आठ की मौत, कई घायल; IDF ने दी ये सफाई
इस्राइल ने सोमवार को गाजा पट्टी के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कई हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों और राहत एजेंसियों ने यह जानकारी दी है। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस के अल-मवासी इलाके में एक तंबू को निशाना बनाकर हमला किया गया। इस हमले में 23 वर्षीय महिला और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
व्हाट्सएप पर यूजरनेम से जुड़ेंगे लोग - फोटो : अमर उजाला
Meta: व्हाट्सएप जल्द लाएगा यूजरनेम फीचर, बिना मोबाइल नंबर साझा किए कर सकेंगे चैट; यूजर्स के प्राइवेसी पर फोकस
मेटा के मालिकाना हक वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने प्राइवेसी को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने सोमवार को 'यूजरनेम' फीचर लाने की घोषणा की। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपना फोन नंबर साझा किए बिना ही दूसरों से जुड़ सकेंगे। वॉट्सऐप ने बताया कि इस साल के अंत तक यह फीचर पूरी तरह से लागू हो जाएगा, लेकिन यूजर्स इस हफ्ते से ही अपने पसंद का यूजरनेम रिजर्व करना शुरू कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
ब्राजील बनाम जापान - फोटो : Fifa.com
Brazil vs Japan: इंजरी टाइम में मार्टिनेली बने ब्राजील के हीरो, जापान को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में पहुंची
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में ब्राजील ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए जापान को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली। ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में गेब्रियल मार्टिनेली ने इंजरी टाइम (90+5वें मिनट) में विजयी गोल दागकर ब्राजील को नाटकीय जीत दिलाई। अब कार्लो एंचेलोटी की टीम राउंड-ऑफ-16 में कोट डी आइवर और नॉर्वे के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 30 june 2026 updates on amar ujala
सिटीजन विजिलैंटे पर क्यों है विवाद? - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म 'सिटिजन विजिलेंट' की कहानी? जर्मनी-ब्रिटेन में बैन के बाद एलन मस्क ने एक्स पर कर डाली रिलीज
फिल्म 'सिटिजन विजिलेंट' सुर्खियों में है। इस फिल्म को कथित तौर पर एंटी-इमिग्रेंट यानी प्रवासी विरोधी बताया जा रहा है। जर्मनी में फिल्म पर प्रतिबंध है और सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई है। ब्रिटेन में भी बैन है। वहीं, अमेरिका में कुछ सीमित स्क्रींस पर यह लगी है। फिल्म का यह विवाद तब और बड़ा हो गया, जब इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। दरअसल, विवाद और प्रतिबंधों के बीच 'सिटिजन विजिलेंट' को एलन मस्क ने 48 घंटे के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रिलीज कर दिया है। आखिर क्यों है विवाद? क्या है फिल्म की कहानी? पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed