{"_id":"69868754907e17dce600bc80","slug":"top-headline-today-important-big-news-stories-7th-february-updates-2026-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: भारत-US अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, पप्पू यादव गिरफ्तार; भारत बना अंडर-19 विश्वकप विजेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: भारत-US अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, पप्पू यादव गिरफ्तार; भारत बना अंडर-19 विश्वकप विजेता
Sat, 07 Feb 2026 05:59 AM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 07 Feb 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश और दुनिया में कई अहम घटनाक्रम एक साथ सामने आए हैं। भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी कर व्यापक द्विपक्षीय डील की दिशा में बातचीत तेज करने का संकेत दिया है। बिहार में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 1995 केस में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद राजनीतिक हलचल बढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन के दौरे पर मलयेशिया जा रहे हैं, जहां 800 कलाकारों के सांस्कृतिक स्वागत की तैयारी है। मुंबई मेयर चुनाव के लिए नामांकन और वोटिंग की तारीख तय हो चुकी है और भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूत स्थिति में माना जा रहा है। देशभर में ओला, उबर और रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कोहरा, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद हमले पर पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कड़ा जवाब दिया। वैश्विक कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका ने ईरान के तेल कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें एक भारतीय कंपनी भी शामिल है। खेल जगत में अंडर-19 खिताब सहित लगातार वैश्विक जीत से भारतीय क्रिकेट का कद और मजबूत हुआ है। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें...
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी
- फोटो : ANI
अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, कहा- इसे अंतिम रूप देने की दिशा में करेंगे काम
भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी की। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बारे में दोनों देशों ने कहा कि यह एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। पूरी खबर पढ़ें...

सांसद पप्पू यादव
- फोटो : X- @ANI (वीडियो ग्रैब)
Pappu Yadav Arrest: 'पता नहीं मेरे साथ क्या होगा', गिरफ्तारी पर बोले सांसद पप्पू यादव, सेहत पर भी जताई चिंता
1995 के एक पुराने आपराधिक मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद पटना में सियासी और कानूनी हलचल तेज हो गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके आवास पर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा जैसी स्थिति देखने को मिली। हिरासत में लिए जाने के वक्त पप्पू यादव ने अपनी सेहत को लेकर चिंता जताई और सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें नहीं पता आगे उनके साथ क्या होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह बीमार हैं और सीधे अदालत जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें...

भारत अंडर19 विश्व कप चैंपियन
- फोटो : BCCI
Team India: विश्व क्रिकेट में बढ़ता भारत का कद, पुरुष टी20 विश्वकप और महिला वर्ल्ड कप के बाद U19 का खिताब जीता
भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे वैश्विक क्रिकेट में भारत का कद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत ने पिछले दो वर्षों में चार विश्व खिताब और एक चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत ने अलग-अलग वर्ग में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखा है और अब युवा खिलाड़ियों ने भी दिखा दिया है कि भारत का क्रिकेट में भविष्य कितना उज्जवल है। पूरी खबर पढ़ें...

मौसम
- फोटो : अमर उजाला
फिर मौसम लेगा करवट: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कोहरे की चेतावनी; पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली- एनसीआर में जहां सर्दी धीरे-धीरे विदा हो रही है गर्मी की आहट महसूस होने लगी है, वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आठ फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम में फिर बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।पूरी खबर पढ़ें...

ओला-उबर कैब
- फोटो : AI
Cab Strike: आज देशभर में ओला-उबर-रैपिडो की हड़ताल, लोगों की बढ़ेगी मुसीबत; जानें क्यों लिया ये फैसला
ओला, उबर और रैपिडो कंपनियों के ड्राइवर देशभर में शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। ड्राइवरों ने इसे ऑल इंडिया ब्रेकडाउन का नाम दिया है और वे अपना मोबाइल एप बंद रखेंगे। इसके चलते लोगों को कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी मिलने में दिक्कत हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें...

पीएम मोदी
- फोटो : ANI
पीएम मोदी आज जाएंगे मलयेशिया: द्विपक्षीय रिश्ते होंगे मजबूत, ऐतिहासिक स्वागत से रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 फरवरी को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलयेशिया जाएंगे। इस दौरे को भारत-मलयेशिया संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के स्वागत में मलयेशिया में भारतीय समुदाय का 800 कलाकारों की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति के जरिये एक रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। इसके अलावा पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और मलयेशिया के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, शिक्षा और तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों में समझौतों पर चर्चा होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें...

सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
- फोटो : ANI
मुंबई मेयर चुनाव की तारीख तय: आज होगा नामांकन, 11 फरवरी को वोटिंग, भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूत स्थिति में
मुंबई नगर निगम में मेयर पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मेयर पद के लिए नामांकन आज दाखिल किए जाएंगे और मतदान 11 फरवरी को होगा। हाल ही में हुए बीएमसी चुनाव के नतीजों के आधार पर भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन बढ़त में दिखाई दे रहा है। अभी तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक एलान नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें...

रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय
- फोटो : ANI
MEA: 'दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित कर रहा', इस्लामाबाद आत्मघाती हमले पर भारत ने PAK को दिखाया आईना
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तान ने आदतन इस हमले के लिए भारत पर फर्जी आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान को फर्जी आरोप लगाने की हरकत पर जमकर सुनाया है। पूरी खबर पढ़ें...

सोना-चांदी
- फोटो : Adobestock
Gold Silver Price: चांदी में 13000 रुपये की भारी गिरावट, सोना भी फिसला; वैश्विक बाजार में क्या चल रहा जानिए
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी मुनाफावसूली दिखी। वैश्विक तनाव में थोड़ी नरमी के संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में चांदी की कीमतें 13,000 रुपये तक लुढ़क गईं, जबकि सोना भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया। हालांकि, भारतीय बाजार बंद होने दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव और रिकवरी का दौर देखा गया। पूरी खबर पढ़ें...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : IANS
US Sanctions Iran Oil: ईरान के तेल कारोबार पर अमेरिका का वार, भारतीय कंपनी समेत 15 संस्थाओं पर सख्त प्रतिबंध
ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। नए आदेश के तहत कई कंपनियों, जहाजों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस कार्रवाई में एक भारतीय कंपनी और उसके निदेशक का नाम भी शामिल है। अमेरिका का कहना है कि ईरान से जुड़े तेल कारोबार के जरिए नियमों को दरकिनार किया जा रहा था। इसी आधार पर यह सख्ती की गई है। पूरी खबर पढ़ें...