फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

Top News: केरल-असम-पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान; युद्धविराम के बीच ईरान ने अमेरिका को क्यों चेताया?

Thu, 09 Apr 2026 06:45 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा, जिनमें असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटें शामिल हैं। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया पर साफ शब्दों में अमेरिका को चेतावनी दी है। अराघची ने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम (सीजफायर) की शर्तें बिल्कुल साफ हैं। अमेरिका को अब एक फैसला लेना होगा या तो वह युद्धविराम को माने या फिर इस्राइल के जरिए युद्ध जारी रखे। दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकतीं। ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया वहां हो रही हिंसा और लोगों की मौत को देख रही है। उन्होंने इसे गंभीर मानवीय संकट बताया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

केरल, असम और पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
विधानसभा चुनाव 2026: आज केरल, असम और पुदुचेरी में मतदान - फोटो : अमर उजाला

दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा, जिनमें असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

'इस्राइल के जरिए जंग या फिर युद्धविराम': वार्ता की बीच ईरान की दो टूक

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
अब्बास अराघची, ईरान के विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया पर साफ शब्दों में अमेरिका को चेतावनी दी है। अराघची ने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम (सीजफायर) की शर्तें बिल्कुल साफ हैं। अमेरिका को अब एक फैसला लेना होगा या तो वह युद्धविराम को माने या फिर इस्राइल के जरिए युद्ध जारी रखे। दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकतीं। ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया वहां हो रही हिंसा और लोगों की मौत को देख रही है। उन्होंने इसे गंभीर मानवीय संकट बताया। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

निकले थे नायक बनने, बन गए पिछलग्गू: ट्रंप के हाथों कैसे कठपुतली बना पाकिस्तान?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ANI

पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान ने दो हफ्तों के युद्धविराम की घोषणा की। इस दौरान पाकिस्तान का नाम खुब चर्चा में रहा। इसका कारण है कि इस युद्धविराम में पाकिस्तान ने खुद को शांति का मध्यस्थ दिखाने की कोशिश की। हालांकि रिपोर्ट बताती है कि असल में कहानी कुछ और है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि इस युद्धविराम में दरअसल, पाकिस्तान कोई तटस्थ दल नहीं, बल्कि व्हाइट हाउस के हाथों की केवल कठपुतली बनकर रह गया। आइए यहां समझते हैं कैसे?

पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, मैदानों में आज बारिश

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अप्रैल के महीने में भी पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा पंजाब में लगातार बारिश हो रही है। उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
बाबा अमरनाथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इसका एलान कर दिया। पंजीकरण देश भर के निर्धारित बैंक शाखाओं के माध्यम से होगा। यात्रा परमिट ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर जारी होगा। यात्रा की तारीख भी जल्द घोषित की जाएगी। देश भर की 554 बैंक शाखाओं में पंजीकरण होगा। पढ़ें पूरी खबर..

मालदा मामले में एनआईए का एक्शन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किए 12 FIR

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
एनआईए - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लगातार विवाद और मालदा में न्यायाधीशों के घेराव जैसी घटनाओं ने राज्य की राजनीति को हिला कर रख दिया है। ऐसे में अब इस घेराव घटना पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का एक कड़ा एक्शन सामने आया है। बुधवार को एनआईए ने इस मामले में 12 एफआईआर दर्ज किए और फिर इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका-ईरान वार्ता: ट्रंप ने क्यों ठुकराया पुराना प्लान?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
कैरोलिन लेविट, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज जलसंधि को खुला रखने पर सहमति दे दी है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम रास्ता है। लेविट ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को एक नया प्रस्ताव दिया है, जिसे बातचीत के लिए ठोस आधार माना गया है। इससे पहले ईरान ने 10 बिंदुओं का एक प्लान दिया था, लेकिन उसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव इतना कमजोर था कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर...

वायुसेना के लिए बनेगा बिना रनवे उड़ने वाला रेस्क्यू ड्रोन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने भारतीय वायुसेना के लिए एक अत्याधुनिक मानव रहित विमान (यूएवी) विकसित करने की योजना बनाई है, जो बिना रनवे के उड़ान भर सकेगा और युद्ध के दौरान फंसे जवानों को सुरक्षित निकालने में मदद करेगा। अधिकारियों के अनुसार, यह लड़ाकू खोज और बचाव (सीएसएआर) ड्रोन पायलट वाले विमानों को जोखिम में डाले बिना एयर क्रू को बचाने में सक्षम होगा। साथ ही इसका इस्तेमाल दुर्गम इलाकों, बर्फीली ऊंचाइयों और अग्रिम मोर्चों पर जरूरी सामान पहुंचाने के लिए भी किया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...

20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर का रन नहीं लेना दिल्ली को पड़ा भारी, गुजरात के खिलाफ एक रन से हारे

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
दिल्ली बनाम गुजरात - फोटो : IANS
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने एक रन से जीत दर्ज की। बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात ने शुभमन गिल (70), वाशिंगटन सुंदर (55) और जोस बटलर (52) की अर्धशतकीय पारियों से 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। उनके लिए केएल राहुल ने सर्वाधिक 92 रनों की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर...

'समय रैना मुंह काला करके गधे पर बैठने लायक है', मुकेश खन्ना कॉमेडियन पर बौखलाए

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9th April 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
मुकेश खन्ना और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने वापसी की है। उन्होंने अपना पहला स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ रिलीज किया है। इस वीडियो में समय रैना ने ‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान उन पर कमेंट करने वाले लोगों को एक-एक करके जवाब दिया है। इसी क्रम में उन्होंने टीवी के शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना के कमेंट पर भी पलटवार किया। समय रैना का ये जवाब वायरल होने के बाद अब मुकेश खन्ना ने एक बार फिर समय रैना पर निशाना साधा है। अभिनेता ने समय रैना को गधे पर मुंह काला करके बैठने लायक बताया है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed